ब्रेकिंग
LK Advani Hospitalized: बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल में भर्ती, रूटीन चेकअप क... Jailer 2 Box Office Collection Day 2: रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, दो दिनों मे... India GDP Growth Rate 2026: IMF और विश्व बैंक के बाद सांख्यिकी मंत्रालय ने जताई उम्मीद, अगले 20 साल ... Always Keep Phone WiFi Off: घर से बाहर निकलते ही क्यों बंद कर देना चाहिए फोन का वाई-फाई? जानिए इसके ... Sharad Purnima 2026 Date: कब है शरद पूर्णिमा 2026? जानिए शुभ तिथि और इसका धार्मिक महत्व Delhi Police Neha Bora Case: संसद मार्ग थाने के बाहर पहुंचा लेफ्ट नेताओं और कार्यकर्ताओं का प्रतिनिध... Begusarai Ganga Erosion News: बेगूसराय में गंगा नदी के भीषण कटाव से 20 आशियाने नदी में समाए, लोगों प... Kupwara Infiltration Bid Foiled: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, केरन सेक्ट... Delhi High Court Voter List Case: मतदाता सूची से नाम हटने पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, फॉर्म-6 ... Rekha Arya Domestic Violence Case: उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या के पारिवारिक विवाद में एसआईटी गठित...
खेल

IPL 2021 के प्लेआफ की रेस से बाहर हुई ये टीम, कप्तान बदलने से भी नहीं मिला फायदा

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल के 14वें सीजन के प्लेआफ में पहुंचने वाली एक टीम की घोषणा हो गई है, जबकि एक टीम प्लेआफ की रेस से पूरी तरह से बाहर हो गई है। आइपीएल 2021 के प्लेआफ के लिए क्वालीफाइ करने वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) है, जबकि नाकआउट की रेस से नराइजर्स हैदराबाद (SRH) नाकआउट हो गई है। इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद मैनेजमेंट की एक भी चाल कारगर साबित नहीं हुई।

दरअसल, पिछले साल आइपीएल की अंकतालिका में डेविड वार्नर की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम तीसरे पायदान पर थी और टीम क्वालीफायर्स खेली थी। एलिमिनेटर मैच जीतने के बाद टीम को क्वालीफायर 2 में हार मिली थी और टीम फाइनल में प्रवेश नहीं कर सकी थी। वहीं, 2021 के सीजन में टीम को खराब शुरुआत मिली और टीम पहले 3 मैच हार गई। चौथे मैच में टीम को जीत मिली, लेकिन डेविड वार्नर की कप्तानी में SRH अगले दो मैच और हार गई।

IPL 2021 के सीजन में हैदराबाद अपने पहले 6 मैचों में सिर्फ एक मैच में जीत मिली। इस प्रदर्शन की वजह से मैनेजमेंट और फ्रेंचाइजी ने डेविड वार्नर से कप्तानी छीन ली और केन विलियमसन को टीम की कमान सौंप दी। हालांकि, केन विलियमसन की कप्तानी में भी टीम पहला मैच हार गई। बाद में कोरोना के कारण भारत में खेला जा रहा आइपीएल का 14वां सीजन स्थगित हो गया। सितंबर में यूएई के मैदान पर फिर से आइपीएल शुरू हुआ, लेकिन टीम की किस्मत नहीं बदली।

जिस तरह डेविड वार्नर की कप्तानी में हैदराबाद 6 में से एक मैच जीत पाई थी। ठीक उसी तरह केन विलियमसन की कप्तानी में टीम 5 में से एक मैच को जीत पाई है और आइपीएल 2021 के प्लेआफ की रेस से बाहर हो गई है। अगर हैदराबाद बाकी बचे तीन मैच जीत भी जाए तो फिर भी टीम के कुल 10 अंक होंगे और इन अंकों के साथ टीम प्लेआफ के लिए क्वालीफाइ नहीं कर पाएगी। बता दें कि डेविड वार्नर की कप्तानी में हैदराबाद ने 2016 में खिताब जीता है।

Related Articles

Back to top button