ब्रेकिंग
शराब दुकान के खिलाफ तिलहरी में 'चक्काजाम'! सड़क पर डटे लोग, जबलपुर-मंडला रोड पर घंटों थमा रहा ट्रैफि... मैहर में रिश्तों का कत्ल! नशे के लिए दादी ने नहीं दिए पैसे, तो पोते ने ब्लेड से किया जानलेवा हमला। मध्य प्रदेश की चांदी! केंद्रीय टैक्स और ग्रांट से मिलेंगे हजारों करोड़, विकास कार्यों को मिलेगी नई र... रीवा को बड़ी सौगात: 200 बेड का अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल तैयार, स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए ₹321 करोड़ ... छोटी काशी में सजा साहित्य का महाकुंभ: देश भर से जुटे दिग्गज साहित्यकार, हिंदी को वैश्विक मंच दिलाने ... खजुराहो में कोहराम: होटल का जहरीला खाना खाने से 5 कर्मचारियों की मौत, फूड सैंपल फेल होने पर 16 लाख क... ग्वालियर: यूनिवर्सिटी की एक चूक और छात्रों का सपना टूटा! क्रॉस कंट्री रेस की सूचना न मिलने से खिलाड़... अनोखी कलाकारी! पुराने सिक्कों और अनाज से उभरी निर्मला सीतारमण की छवि, अब ओल्ड क्वाइन्स म्यूजियम की उ... छिंदवाड़ा: परासिया नगर पालिका अध्यक्ष को BJP ने दिखाया बाहर का रास्ता, 6 साल के निष्कासन से सियासी ग... इंदौर मैराथन में मातम: फिनिशिंग लाइन से महज 100 मीटर पहले कोलकाता के युवक को आया कार्डियक अरेस्ट, हु...
देश

राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द, PM मोदी, सोनिया गांधी सहित इन नेताओं ने राजघाट पर महात्मा गांधी को अर्पित की श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की आज जयंती है। इस खास अवसर पर देश उन्हें याद कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित तमाम नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी सहित तमाम नेताओं ने आज राजघाट पहुंच कर महात्मा गांधी को पुष्प अर्पित कर नमन किया।

Updates: 

jagran

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को राजघाट और पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर विजय घाट पर श्रद्धांजलि दी।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने भी आज राजघाट पहुंच कर महात्मा गांधी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी है।

jagran

 पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के बेटे अनिल शास्त्री ने विजय घाट पर अपने पिता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने दिल्ली में राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने राष्ट्रपिता की 152वीं जयंती पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी आज पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और महात्मा गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

jagran

पीएम नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री ने लाल बहादुर शास्त्री और महात्मा गांधी को उनकी जयंती पर विजय घाट पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस खास अवसर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री  लाल बहादुर शास्त्री को नमन किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने दो ट्वीट किए हैं। अपने पहले ट्वीट में पीएम ने लिखा,’ महात्मा गांधी के महान सिद्धांत विश्व स्तर पर प्रासंगिक हैं और लाखों लोगों को ताकत देते हैं। वहीं अपने दूसरे ट्वीट में उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री को नमन किया है। उन्होंने लिखा,’ पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। मूल्यों और सिद्धांतों पर आधारित उनका जीवन देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

Related Articles

Back to top button