ब्रेकिंग
जबलपुर: मुंह के कैंसर ऑपरेशन में भारी चूक! गाल के अंदर डॉक्टर ने लगाई ठुड्डी की स्किन, पीड़ित ने लगा... हैदराबाद से पैदल चलने के तनाव में बेकाबू हुआ था हाथी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई, महावत गिरफ्तार ग्वालियर में MITS की बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सहेली को वाट्सऐप पर भेजा "बाय" और लिखा म... मंडला में इंसानियत की दर्दनाक मिसाल: पालतू मुर्गे को बचाने 30 फीट गहरे कुएं में उतरे बुजुर्ग, डूबने ... प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश हुकूमत को दिया था ₹35 हजार का कर्ज! सीहोर के परिवार को ब्रिटेन सरकार न... इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड...
देश

नमामि गंगे कार्यक्रम के शुभंकर घोषित हुए चाचा चौधरी, जल शक्ति मंत्रालय ने किया ऐलान

नई दिल्लीः भारतीय कॉमिक्स पुस्तक के किरदार चाचा चौधरी को गंगा और अन्य नदियों के प्रति बच्चों में आचरणगत बदलाव लाने के उद्देश्य से सरकार के नमामि गंगे कार्यक्रम का शुभंकर घोषित किया गया है। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) ने कॉमिक्स , ई-कॉमिक्स और एनीमेटेड वीडियो बनाने एवं वितरित करने के लिए डायमंड टूंस के साथ हाथ मिलाया है। दरअसल इस मिशन में जनसंपर्क के तहत किशोरों और युवाओं पर बल दिया जा रहा है जो बदलाव के वाहक (प्रेरक तत्व) हैं।
PunjabKesari
एक सरकारी बयान के अनुसार, (इन कॉमिक्स , ई-कॉमिक्स और एनीमेटेड वीडियो की) सामग्री इस उद्देश्य से तैयार की जाएगी जिससे बच्चों में गंगा एवं अन्य नदियों के प्रति व्यवहारगत बदलाव आए। एनएमसीजी के महानिदेशक राजीव रंजन मिश्रा की अध्यक्षता में हुई उसकी 37 वीं कार्यकारिणी बैठक में चाचा चौधरी को नमामि गंगे कार्यक्रम का शुभंकर घोषित किया गया तथा उत्तर प्रदेश एवं बिहार की अहम परियोजनाओं पर चर्चा हुई।

Related Articles

Back to top button