ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
देश

नाबालिग ने घर के बर्तन बेच दिए कबाड़ी के पास, वापस लेने गई महिला की कर दी पिटाई

बिलासपुर। कोटा क्षेत्र के गनियारी में नाबालिग ने घर के बर्तन को कबाड़ी के पास बेच दिया। बर्तन वापस लेने गई महिला और उसके बेटे की कबाड़ी ने पिटाई कर दी। पीड़ित महिला ने इसकी श्ािकायत कोटा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
कोटा क्षेत्र के गनियारी में रहने वाली इंदिरा सूर्यवंशी रोजी मजदूरी करती हैं। उन्होंने बताया कि उनके 14 वर्षीय बेटे ने घर के बर्तन को बेच दिया। पूछताछ करने पर उसने कबाड़ी उमेश सूर्यवंशी के पास 100 स्र्पये में बेचना बताया। इस पर महिला ने बेटे को बर्तन वापस लाने कहा। उसने बर्तन लाने के लिए अपनी मां से स्र्पये मांगे। गुस्र्वार की दोपहर महिला ने अपनी मां जमुना सूर्यवंशी को स्र्पये देकर बर्तन लाने कहा।
इस पर वह अपने नाती को लेकर बर्तन लेने गई। महिला ने स्र्पये देकर अपने स्र्पये वापस मांगे। इस पर कबाड़ी महिला और नाबालिग से गाली-गलौज करने लगा। इसका विरोध करने उसने नाबालिग की पिटाई की। बीच-बचाव करने पर उसने महिला को भी पीट दिया। मारपीट से घायल महिला ने इसकी जानकारी स्वजन को दी। इसके बाद महिला ने घटना की शिकायत कोटा थाने में की। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

पहले भी बेच चुका है बर्तन
पीड़ित महिला ने बताया कि नाबालिग पहले भी घर के बर्तनों को बेच चुका है। वहीं, कबाड़ी उसके घर के बर्तनों को खरीद लेता है। महिला ने कबाड़ी को पहले भी लोगों के घरों के बर्तनों को खरीदने से मना कर चुकी है। इसके बाद भी कबाड़ी नाबालिग से औने-पौने दाम में कांसे और पीतल के बर्तनों को खरीदता है।

Related Articles

Back to top button