ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...
देश

भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी ने बनाई बढ़त, भाजपा की प्रियंका काफी पीछे

पश्चिम बंगाल में भवानीपुर सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतों की गिनती रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 8 बजे से जारी है। भवानीपुर सीट से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री लीड कर रही हैं तो वहीं भाजपा उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल काफी पीछे चल रही हैं। भवानीपुर सीट के साथ ही जंगीपुर और समसेरगंज विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए भी मतगणना शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस साल की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम से चुनाव हार गई थीं। दक्षिण कोलकाता में भवानीपुर सीट पर उपचुनाव में भाजपा की प्रियंका टिबरेवाल और माकपा के श्रीजिब बिस्वास से बनर्जी का मुकाबला है।

मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बने रहने के वास्ते उन्हें विधानसभा के लिए निर्वाचित होना होगा। निर्वाचन आयोग ने भवानीपुर के सखावत मेमोरियल कन्या उच्च विद्यालय में बने मतगणना केंद्र पर त्रिस्तरीय सुरक्षा के इंतजाम किए हैं, जहां केंद्रीय बलों की 24 कंपनियां भी तैनात की गई हैं। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) स्ट्रांग रूम में आठ CCTV कैमरे लगाए गए हैं और नतीजे 21 चरण की मतगणना के बाद घोषित किए जाएंगे। तीनों निर्वाचन क्षेत्रों में मतगणना केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में दंड प्रक्रिया संहिता (CRPC) की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। इन सीटों पर 30 सितंबर को मतदान हुआ था।

निर्वाचन आयोग के अधिकारी ने कहा कि उम्मीदवार और उनके एजेंट जिन्होंने covid-19 रोधी टीकों की दोनों खुराक ली है या जांच में संक्रमण की पुष्टि नहीं है, उन्हें मतगणना स्थलों में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों और एजेंटों को covid-19 प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा गया है। दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर से विधानसभा चुनाव जीतने वाले राज्य के मंत्री शोभनदेब चट्टोपाध्याय ने मई में परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद सीट खाली कर दी थी, जिससे उपचुनाव का मार्ग प्रशस्त हो गया ताकि बनर्जी यहां से चुनाव लड़ सकें। मुर्शिदाबाद जिले के जंगीपुर और समसेरगंज में एक-एक उम्मीदवार की मौत के बाद मतदान स्थगित कर दिया गया था। भवानीपुर में 57 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ। समसेरगंज और जंगीपुर में क्रमशः 79.92 प्रतिशत और 77.63 प्रतिशत मतदान हुआ।

Related Articles

Back to top button