ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...
देश

नेशनल अचीवमेंट सर्वे की तैयारी के साथ अक्टूबर के आखिर में होगी तिमाही परीक्षा

रायपुर: राजधानी समेत प्रदेशभर के तमाम सरकारी स्कूलों में पहली से लेकर 12वीं तक के बच्चों की तिमाही परीक्षा अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में होगी। परीक्षा के दौरान बच्चों को अब तक पढ़ाए गए पाठों पर आधारित सवाल पूछे जाएंगे। इस परीक्षा के प्रश्न पत्र भले ही ऑनलाइन होंगे लेकिन अंकों की गणना करने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था की जा रही है

रायपुर के जिला शिक्षा अधिकारी एएन बंजारा ने बताया कि तिमाही परीक्षा को लेकर तैयारी करने के लिए के निर्देश दिए गए है। गौरतलब है कि कोरोना महामारी के कारण पिछले साल तिमाही परीक्षा का का आयोजन नहीं हो पाया था। इस साल तिमाही परीक्षा के साथ-साथ छमाही परीक्षा भी दिसंबर में ली जाएगी।

परीक्षा के साथ सर्वे की भी तैयारी

बता दें कि नवंबर में बच्चों का नेशनल अचीवमेंट सर्वे भी होना है, ऐसे में तिमाही परीक्षा के बाद बच्चों में जो भी कमियां होगी उसे दूर करने के लिए योजना बना रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि तिमाही परीक्षा में ही बच्चों को आने वाले समय में होने जा रही नेशनल अचीवमेंट सर्वे के हिसाब से तैयारी कराई जा रही है। बच्चों को खासकर गणित और अंग्रेजी की टेली प्रैक्टिस कराने के लिए निर्देश दिया गया है।

इसके अलावा भाषा ज्ञान को अधिक मजबूत बनाने के लिए बच्चों को हिंदी की प्रेरक कहानियों को भी सुनाया जाएगा। इससे बच्चों में बोलने और समझने की क्षमता विकसित होगी। बच्चों को ओएमआर शीट के जरिए भी प्रश्नों को हल करने की प्रैक्टिस कराई जाएगी। ताकि नेशनल अचीवमेंट सर्वे में प्रदेश के बच्चों का परफॉर्मेंस बेहतर रहे।

Related Articles

Back to top button