ब्रेकिंग
Haryana Khap/Panchayat News: मंत्री रणबीर गंगवा की ससुराल वाले गांव में पंचायत का बड़ा फैसला, एक ही ... Chandigarh News: रेजिडेंशियल और इंडस्ट्रियल बदलाव पर जनता की कड़ी आपत्ति, मास्टर प्लान की प्रक्रिया ... Abhay Chautala Statement: नूंह में होगी इनेलो की राज्यस्तरीय रैली, अभय चौटाला ने कहा— हरियाणा में बन... Gwalior Achleshwar Mahadev Trust Election 2026: अचलेश्वर महादेव न्यास चुनाव की तारीख तय; 11 अक्टूबर ... West Zone Judiciary Conference 2026: ग्वालियर में न्यायिक शिक्षा पर बड़ा आयोजन; 60 से ज्यादा जज और C... Delhi High-Tech Parking News: इलेक्ट्रिक वाहनों को पार्किंग फीस में 50 प्रतिशत की छूट, एनडीएमसी ने द... Delhi Crime News: पुलिसकर्मी बनकर 17 वर्षीय नाबालिग के साथ दरिंदगी, मुख्य आरोपी एनकाउंटर के बाद गिरफ... Monsoon Update 2026: मानसून की विदाई के बीच कई राज्यों में मूसलाधार बरसात का दौर जारी, जानें मौसम वि... CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग...
देश

मोदी 6 अक्टूबर को प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के मध्य प्रदेश के लाभार्थियों को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को मध्य प्रदेश के हरदा जिले में आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के लाभार्थियों के राज्य स्तरीय कार्यक्रम को डिजिटल तरीके से संबोधित करेंगे। यह जानकारी मध्य प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने सोमवार को दी।

पटेल ने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में मध्य प्रदेश में जनकल्याण और सुराज अभियान के तहत हरदा में स्वामित्व योजना अंतर्गत भूअधिकार अभिलेख के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के लिए उन्हें आमंत्रण दिया।” उन्होंने आगे लिखा, ‘‘हम सभी के लिए गौरव का विषय है कि प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना में हरदा जिला ग्रामीण आबादी भूमि का 100 प्रतिशत सर्वे कर देश का प्रथम जिला बन गया है और मोदी जी छह अक्टूबर को इस उपलक्ष्य में प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे।”

बाद में पटेल ने यह जानकारी मीडिया से साझा करते हुए कहा कि मोदी इस अवसर पर इस योजना के लाभार्थियों से बातचीत भी करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री इस अवसर पर राज्य के 3,000 गांवों के 1,71,000 ग्रामीणों को भूअधिकार अभिलेख भी प्रदान करेंगे। पटेल ने कहा कि इस मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

Related Articles

Back to top button