ब्रेकिंग
FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल... Punjab Politics: पंजाब में नशे के खिलाफ BJP का आर-पार का संग्राम; 4 कोनों से शुरू होंगी यात्राएं, जा... Khagaria Adarsh Hotel Incident: स्टेशन रोड स्थित होटल में कमरे के अंदर लगी आग, शादी के दबाव के बीच ह... JDU Training Camp Patna: जेडीयू के प्रबोधन कार्यक्रम में निशांत कुमार के संबोधन के सियासी मायने, नीत... Italy Eurofighter Damaged: हूती हमलों की चपेट में आया नाटो समर्थित यूरोफाइटर-2000, इटली के रक्षा मंत... US Air Power in Crisis: यमन में F-15 क्रैश और MQ-9 रीपर ड्रोन तबाह, अमेरिकी रक्षा तकनीक की साख पर उठ...
देश

आदिवासी नृत्य महोत्सव का न्योता देने सभी राज्यों में जाएंगे विधायक

रायपुर। छत्तीसगढ़ में होने वाले दूसरे राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव का न्योता देश के सभी राज्यों को दिया जाएगा। इसका आयोजन 28 अक्टूबर से एक नवंबर तक रायपुर के साइंस कालेज मैदान में होगा। इस बार यह आयोजन राज्योत्सव के अवसर पर साल इंटरनेशनल ट्राईबल फेस्टिवल 2021 के नाम से होगा। राज्य के विधायक और अधिकारी देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश जाकर उन राज्यों के मुख्यमंत्रियों को कार्यक्रम के लिए न्योता देंगे। इसके अलावा उन राज्यों के संस्कृति विभागों के माध्यम से उनके आदिवासी दलों को इस महोत्सव में शामिल होने के लिए निमंत्रण देने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए विधायकों की जिम्मेदारी तय की गई है।
कमरो व मिंज जाएंगे गोवा, देवेंद्र यादव यूपी की जिम्मेदारी
गुलाब सिंह कमरो व यूडी मिंज गोवा, रामकुमार यादव व केके धु्रव मध्य प्रदेश, पुरुषोत्तम कंवर व मोहित राम केरल, किस्मतलाल नंद व द्वारिकाधीश यादव असम, पारसनाथ राजवाड़े व बृहस्पत सिंह सिक्किम, भुनेश्वर सिंह व कुंवर सिंह त्रिपुरा, लक्ष्मी धु्रव व अनिता शर्मा पुदुचेरी, उत्तरी जांगड़े व शकुंताला साहू गुजरात, अंबिका सिंहदेव व डा. रश्मि सिंह बंगाल, संतराम नेताम व चंदन कश्यप लद्दाख, दलेश्वर साहू व इंदरशाह मंडावी राजस्थान, राजमन बेंजामिन दमन एवं दीव, मनोज मंडावी दादर एवं नगर हवेली, लालजीत सिंह व चक्रधर सिदार कर्नाटक, चिंतामणी महराज व रामपुकार सिंह महाराष्ट्र, विनोद चंद्राकर झारखंड, चंद्रदेव राय व आशीष छाबड़ा हिमाचल, विकास उपाध्याय अंडमान निकोबार, ममता चंद्राकर व संगीता सिन्हा अरुणाचल प्रदेश, विक्रम शाह मंडावी व अनूप नाग मणिपुर, अरुण वोरा जम्मू-कश्मीर, शिशुपाल सोरी हरियाणा, गुरुदयाल बंजारे नगालैंड, खेलसाय सिंह व प्रीतम राम लक्ष्यदीप, धनेंद्र साहू तमिलनाडु, देवेंद्र बाहदुर सिंह तेलंगाना, सत्यनारायण शर्मा व छन्नी साहू ओडिशा, मोहन मरकाम व देवती कर्मा आंध्र प्रदेश, रेखचंद जैन बिहार, अमितेश शुक्ला मेघालय, विनय जायसवाल दिल्ली, देवेंद्र यादव उत्तर प्रदेश, शैलेष पांडेय चंडीगढ़, लखेश्वर बघेल व प्रकाश नायक मिजोरम, कुलदीप जुनेजा पंजाब और विनय भगत उत्तराखंड।

Related Articles

Back to top button