ब्रेकिंग
Dhar Crime News: धार में तेज रफ्तार कार ने मकान में घुसकर मचाई तबाही; पुलिसकर्मी की बाइक टूटी, चालक ... Pune Car Accident Update: निबंध की शर्त पर बेल और ब्लड सैंपल में हेरफेर; रईसजादे की पोर्श कार के शिक... Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा केस में आई बेल्ट की फॉरेंसिक 'लिगेचर रिपोर्ट', मौत की वजह को लेकर ब... Twisha Sharma Case: 'कोर्ट परिसर में भाई को मिली धमकी...' भाभी राशि शर्मा का बड़ा खुलासा; उठाए पुलिस... Gwalior Crime News: ग्वालियर में खाना नहीं मिलने पर होटल में ताबातोड़ फायरिंग; सीसीटीवी में कैद हुए ... India Weather Update: दिल्ली-यूपी में 25 मई तक हीटवेव का 'ऑरेंज अलर्ट', केरल में इस दिन दस्तक देगा म... Twisha Sharma Case: 'थाने के पास घर, फिर भी पुलिस को क्यों नहीं बताया?' ट्विशा के भाई का बड़ा आरोप; ... Indore Honeytrap Case: इंदौर में शराब कारोबारी से ₹1 करोड़ की वसूली; 2019 कांड की मास्टरमाइंड श्वेता... UP Weather Update: यूपी के बांदा में पारा 48.2°C पार, टूटा रिकॉर्ड; मौसम विभाग ने जारी किया लू का 'र... NEET Paper Leak Case: सीबीआई का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड शुभम खैरनार के पास 27 अप्रैल को ही पहुंच गय...
टेक्नोलॉजी

क्यों 6 घंटे तक बंद रहा Facebook, WhatsApp और Instagram, क्या हैकिंग या साइबर अटैक रही वजह, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली। सोशल नेटवर्किंग साइट Facebook, WhatsApp और Instagram बीते सोमवार रात 6 घंटे तक बंद रहा, जिससे दुनियाभर के यूजर्स काफी परेशान रहे। हालांकि अब इसे ठीक कर लिया गया है। ऐसे में यूजर्स दोबारा से Facebook, Instagram और WhatsApp का इस्तेमाल कर पा रहे हैं। हालांकि इनकी स्पीड कम होने की सूचना है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर वो क्या वजह थी, जिसके चलते इतने लंबे वक्त तक Facebook, Instagram और WhatsApp डाउन रहे। दरअसल इन तीनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के डाउन होने की वजह BGP या Border GateWay Protocol वजह रही।

हैकिंग या साइबर अटैक वजह नहीं 

दरअसल Facebook की तरफ से साफ किया गया है कि Facebook डाउन होने की वजह हैकिंग या फिर साइबर अटैक नहीं है। कंपनी ने साफ किया है कि Facebook, instagram और WhatsApp के डाउन होने की वजह एक गलत कॉन्फ़िगरेशन बदलाव है। कंपनी ने साफ किया कि यूजर्स का डेटा पूरी तरह से सुरक्षित है।

क्या होता है Border Gateway Protocal (BGP)

इंटरनेट कई नेटवर्क का एक नेटवर्क होता है. BGP एक मैकेनिज्म होता है, जो इन नेटवर्क को आपस में जोड़े रखने का काम करता है। लेकिन अगर BGP काम नहीं करेगा, तो इंटरनेट राउटर को पता नहीं लगेगा कि आखिर उसे क्या करना है। ऐसे में इंटरनेट काम करना बंद कर देगा। राउटर्स काफी बड़े होते हैं, जो अन्य राउटर को अपडेट करने के साथ नेटवर्क पैकेट को आखिरी सोर्स तक डिलीवर करने का काम करते हैं। अगर किसी मामले में फेसबुक की तरफ से नेटवर्क को नहीं बताया गया कि आखिर उसे क्या करना है, तो इस स्थिति में Facbook सर्विस बाधित हो सकती है।

BGP कैसे काम करता है?

BGP एक तरह के इकाई होती है, जिस पर मैप को बनाने के साथ अपडेट रखने की जिम्मेदारी होती है। यह एक तरह से साइट जैसे Google, Facebook और Youtube को लीड करने का काम करता है। लेकिन अगर इसमें कोई गड़बड़ी हो जाती है, तो यूजर्स तक सही इन्फॉर्मेंशन नहीं पहुंचती है, जिससे सोशल नेटवर्किंग साइट काम करना बंद कर देती है।

कैसे BGP इश्यू Facebook को करता है प्रभावित

रिपोर्ट के मुताबिक BGP अपडेट मैसेज एक राउटर को कई तरह के बदलाव को लेकर अपडेट करता है। पिछली रात Facebook की तरफ से कई सारे राउटर्स को बदला गया। उस वक्त कई सारे DNS राउटर ऑफलाइन हो गये, जिसकी वजह से Facebook डाउन हो गया था। बता दें कि DNS एकक डोमेन नेम है।

Related Articles

Back to top button