ब्रेकिंग
Leopard Attack in Maharashtra: बिजली कटते ही गन्ने के खेत में छिपे तेंदुए ने बोला हमला, मासूम बच्चे ... Viral Video from Bihar: भागलपुर-दानापुर एक्सप्रेस में स्नैचर की करतूत, यात्रियों ने पकड़ा तो जान की ... Police Headquarters Ranchi: कैंसर, किडनी ट्रांसप्लांट और हार्ट सर्जरी के लिए आर्थिक सहायता स्वीकृत, ... Khunti Sadar Hospital: इलाज के दौरान मजदूर की मौत से शोक, ठेकेदार और परिजनों ने दी घटना की जानकारी Ganga Erosion in Sahibganj: खतरे के निशान से 40 सेमी ऊपर बह रही गंगा, रेलवे ट्रैक और नदी के बीच की द... Kanker News: उत्तर बस्तर कांकेर में वन्यजीवों की दस्तक, शहर के मठ में दिखा तेंदुआ तो पानी की टंकी पर... Archaeological Circuit in MP: एरण, ओरछा, सांची और भोजपुर को एक सूत्र में पिरोने की तैयारी, देशी-विदे... Train Timings 2026: 5 अक्टूबर से 24 नवंबर तक चलेगी वलसाड-दानापुर स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल और... Teacher Promotion in MP: शिक्षकों को करना होगा थोड़ा और इंतजार, पात्रता परीक्षा के बाद करीब 30 हजार ... Gwalior News: पड़ाव थाने के सामने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, दुकान में घुसकर मिठाई विक्रेता को मार...
खेल

MS Dhoni ने बताया दिल्ली के खिलाफ चेन्नई की हार का कारण, दिया ये बयान

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल के 14वें सीजन का 50वां मैच दुबई में खेला गया, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 3 विकेट से मात झेलनी पड़ी। ये मैच लो-स्कोरिंग था, लेकिन चेन्नई ने अंत तक हार नहीं मानी और मैच को आखिरी ओवर तक घसीटा। हालांकि, ड्वेन ब्रावो ने 18वें और 20वें ओवर में कुछ गलतियां कीं, जो टीम को भारी पड़ गईं, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने सीएसके की हार का कारण कुछ और ही बताया है। धौनी का कहना है कि हम 16 ओवर के बाद रन गति को नहीं बढ़ा पाए और 150 रन के करीब नहीं पहुंचे।

मैच के बाद कप्तान एमएस धौनी ने कहा, “हम 150 के करीब पहुंचना चाह रहे थे। कुछ विकेट गंवाने के बाद 15-16वें ओवर के आसपास मंच अच्छा था। हम तेजी लाने में विफल रहे। मुझे लगा कि यह कठिन पिच है। 150 के करीब कुछ भी अच्छा स्कोर होता। यह दो गति वाला विकेट है। ऐसा नहीं है कि यह बहुत धीमा हो गया है। सिर्फ अपने शाट नहीं खेल सकते। जिसका सामना दिल्ली के बल्लेबाजों ने भी किया। लंबे कद के गेंदबाजों को मूवमेंट मिल रहा था। इससे बाहर खेल बनाने का यह एक बहुत अच्छा प्रयास था। महत्वपूर्ण था कि पहले छह ओवरों में ज्यादा रन न दें। पावरप्ले में एक महंगा ओवर था, लेकिन जब गुणवत्ता वाले खिलाड़ी बल्लेबाजी कर रहे हों तो ऐसा हो सकता है।”

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर दिल्ली की टीम आइपीएल 2021 की अंकतालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है। दिल्ली ने 13 मैचों में से अपने 10 मैच जीत लिए हैं और 20 अंकों के साथ रिषभ पंत की कप्तानी वाली टीम शीर्ष पर है। यहां से दिल्ली के लिए फाइनल में पहुंचने के दो चांस हैं, क्योंकि अगर दिल्ली की टीम टाप 2 में रहती है तो फिर टीम के पास दोनों क्वालीफायर खेलने का मौका होता है। पहला क्वालीफायर जीतने के बाद टीम फाइनल में पहुंच जाती है और हारने वाली टीम को क्वालीफायर 2 में एलिमिनेटर की विजेता टीम से भिड़ना होता है। क्वालीफायर 2 को जीतने वाली टीम फाइनल में प्रवेश करती है। इस तरह दो मौके शीर्ष की दो टीमों के पास होते हैं।

Related Articles

Back to top button