Breaking
लोकसभा चुनाव 2024: दूसरे चरण की वो 54 सीटें, जो तय करेंगी 2024 के सत्ता का भविष्य ‘मना किया पर अब्बा नहीं माने…’, अतीक के बेटे का बयान खोलेगा उमेशपाल हत्याकांड का बड़ा राज लगता है मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था…मालदा में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी? 20 साल में सबसे ज्यादा सर्च किया गया Inheritance Tax, सैम पित्रोदा भी 5 साल में रहे टॉप पर कर्नाटक ही नहीं, इन 4 राज्यों में भी OBC में शामिल हैं सभी मुस्लिम, देश में क्या है व्यवस्था? Everest या MDH के मसाले ही नहीं, बादाम से अश्वगंधा तक इन 527 भारतीय प्रोडक्ट्स में भी मिला एथिलीन ऑक... अमेठी से राहुल और रायबरेली से प्रियंका गांधी लड़ेंगी चुनाव? अखिलेश ने खोल दिए पत्ते राजस्थान में ऑडियो टेप कांड पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा-युवाओं की क्षमता को बर्बाद कर दिया ‘जम्मू-कश्मीर मुश्किल समय में है, मैं बेजुबानों की आवाज बनने आई हूं’, राजौरी में बोलीं महबूबा मुफ्ती ऑफिस में लोग मुझे बुजुर्ग कहते, तंज कसते, आखिर 25 की उम्र में बदलवाने पड़े घुटने, एक युवा का दर्द

शेरा की जिद पर झिरी और सोलंकी के कहने पर खेरदा में रुकेंगे; सुशांत मिश्रा ने लिया जायजा

खंडवा: टंट्या भील जन्मस्थली पर सभास्थल का जायजा लेती राहुल गांधी की टीम।राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का प्रवेश में मध्यप्रदेश में 23 नवंबर की सुबह होगा। बुरहानपुर से खंडवा होकर यह यात्रा इंदौर पहुंचेगी। यात्रा के पड़ाव में फिर बदलाव हुआ। अब खंडवा जिले में राहुल गांधी का रात्रि विश्राम नहीं रहेगा। बुरहानपुर विधायक सुरेंद्रसिंह शेरा की जिद पर राहुल 23 की रात झिरी में रुकेंगे। वहां से 24 की सुबह बाय कार बोरगांव बुजुर्ग आकर खंडवा जिले में पदयात्रा शुरु करेंगे। रुस्तमपुर में नाश्ते के बाद डूल्हार आएंगे, यहां से टंट्या भील की जन्मस्थली बडौदा अहीर जाएंगे, जहां दोपहर करीब 12 बजे जनसभा करेंगे। वहां से वापस डूल्हार आकर यात्रा की शुरुआत करेंगे।डूल्हार में लंच के बाद आराम होगा, शाम के समय नुक्कड़ सभा के बाद यात्रा शुरु होगी। छैगांवमाखन की ओर निकलेंगे। रात के समय छैगांवमाखन में नुक्कड़ सभा होगी। इसके बाद राहुल गांधी की पदयात्रा देशगांव की ओर बढ़ेगी। ग्राम खेरदा में रात्रि विश्राम रहेगा, जो कि खरगोन जिले की भीकनगांव विधानसभा का गांव होकर कांग्रेस की आदिवासी झूमा सोलंकी का क्षेत्र है।बता दें कि निमाड़ के दिग्गज नेता अरुण यादव ने बुरहानपुर और खरगोन जिले की बजाय खंडवा जिले में दो स्थानों पर रात्रि विश्राम चयनित कराया था। अरुण यादव के धुर्रविरोधी कहे जाने वाले बुरहानपुर विधायक सुरेंद्रसिंह शेरा और भीकनगांव विधायक झूमा सोलंकी ने अपने क्षेत्रों में राहुल गांधी की यात्रा का रात्रि विश्राम कराया है। खेरदा के बाद अगला पड़ाव सनावद रहेगा, बताया जा रहा है कि माेरटक्का की बजाय बड़वाह में रात्रि विश्राम हो सकता है।राहुल गांधी की सुरक्षा टीम ने स्थानीय पुलिस अफसरों से की चर्चा।सुशांत मिश्रा ने लिया यात्रा के रुट का जायजाभारत जोड़ो यात्रा के कोऑर्डिनेटर सुशांत मिश्रा व सुरक्षा टीम ने सोमवार दोपहर को यात्रा के रुट का निरीक्षण किया। वे बोरगांव बुजुर्ग से टंट्या भील की जन्मस्थली बडौदा अहीर पहुंचे। जहां सभा स्थल आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अमले में एडिशनल एसपी सीमा अलावा, डीएसपी अनिलसिंह चौहान, रविंद्र वास्कले तथा यात्रा के जिला समन्वयक अवधेशसिंह सिसौदिया, विधायक विक्रांत भूरिया आदि मौजूद थे।टंट्या भील जन्मस्थली पर पहुंची राहुल गांधी की टीम।

लोकसभा चुनाव 2024: दूसरे चरण की वो 54 सीटें, जो तय करेंगी 2024 के सत्ता का भविष्य     |     ‘मना किया पर अब्बा नहीं माने…’, अतीक के बेटे का बयान खोलेगा उमेशपाल हत्याकांड का बड़ा राज     |     लगता है मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था…मालदा में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी?     |     20 साल में सबसे ज्यादा सर्च किया गया Inheritance Tax, सैम पित्रोदा भी 5 साल में रहे टॉप पर     |     कर्नाटक ही नहीं, इन 4 राज्यों में भी OBC में शामिल हैं सभी मुस्लिम, देश में क्या है व्यवस्था?     |     Everest या MDH के मसाले ही नहीं, बादाम से अश्वगंधा तक इन 527 भारतीय प्रोडक्ट्स में भी मिला एथिलीन ऑक्साइड     |     अमेठी से राहुल और रायबरेली से प्रियंका गांधी लड़ेंगी चुनाव? अखिलेश ने खोल दिए पत्ते     |     राजस्थान में ऑडियो टेप कांड पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा-युवाओं की क्षमता को बर्बाद कर दिया     |     ‘जम्मू-कश्मीर मुश्किल समय में है, मैं बेजुबानों की आवाज बनने आई हूं’, राजौरी में बोलीं महबूबा मुफ्ती     |     ऑफिस में लोग मुझे बुजुर्ग कहते, तंज कसते, आखिर 25 की उम्र में बदलवाने पड़े घुटने, एक युवा का दर्द     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें