ब्रेकिंग
सीजेपी कार्यकर्ता के पिता पर हमले के खिलाफ आक्रोश, कॉकरोच जनता पार्टी ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम छात्रों पर अत्यधिक बल प्रयोग के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का हलफनामा, कार्रवाई का किया ... जंतर-मंतर पर छात्रों से पुलिस की बदसलूकी: सुप्रीम कोर्ट बनाएगा हाई लेवल कमेटी, CJI बोले- निर्दोष छात... बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, सीवान एसपी पूरन झा हटे, भारत सोनी बने नए क... उमरिया का वह ऐतिहासिक गांव जहां कभी राजीव गांधी पहुंचे थे, आज 41 साल से सड़क को तरस रहा पंचकेदार कल्पेश्वर महादेव मंदिर में भारी बारिश से तबाही: मलबे से पटा परिसर, हवन कुंड और सुरक्षा दीवा... नालंदा में मिड डे मील में नमक की जगह मिलाया सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मची अफरा... महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले: पंढरपुर विकास के लिए विशेष पुनर्वास नीति, जायकवाड़ी फेज-2 को ₹6,47... शिव भक्ति पर शौहर ने दिया तीन तलाक: झारखंड की जमीला खातून बरेली में बनी ज्योति देवी, प्रकाश संग लिए ... लखनऊ के होटल क्रिस्टेलिया में फर्जी विदेश मंत्रालय अफसरों का हाईड्रामा, स्टाफ को बनाया बंधक
देश

कौशल्या मंदिर परिसर में स्वास्थ्य शिविर के साथ-साथ कोरोना वैक्सीनेशन भी होगा

रायपुर: रायपुर शहर के समीप पावनधाम चंदखुरी में आज से शुरू हो रहे माता कौशल्या मंदिर परिसर के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य के लोकार्पण एवं तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर के साथ-साथ कोरोना वैक्सीनेशन का कार्य भी किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर डॉ मीरा बघेल ने बताया कि इसके तहत माता कौशल्या मंदिर चंदखुरी तथा पुलिस अकादमी ग्राउंड चंदखुरी में कोरोना वैक्सीनेशन के लिए आठ टीम बनाई गई

इसमें से छह टीम रायपुर से तथा दो टीम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आरंग से भेजी गई हैं। उन्होंने बताया कि नागरिकों के लिए कार्यक्रम स्थल के समीप निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि राम वन गमन परिपथ के अंतर्गत चंदखुरी में सात से नौ अक्टूबर तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार सात अक्टूबर दोपहर तीन बजे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण कार्य का उदघाटन करेंगे।

Related Articles

Back to top button