ब्रेकिंग
सीजेपी कार्यकर्ता के पिता पर हमले के खिलाफ आक्रोश, कॉकरोच जनता पार्टी ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम छात्रों पर अत्यधिक बल प्रयोग के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का हलफनामा, कार्रवाई का किया ... जंतर-मंतर पर छात्रों से पुलिस की बदसलूकी: सुप्रीम कोर्ट बनाएगा हाई लेवल कमेटी, CJI बोले- निर्दोष छात... बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, सीवान एसपी पूरन झा हटे, भारत सोनी बने नए क... उमरिया का वह ऐतिहासिक गांव जहां कभी राजीव गांधी पहुंचे थे, आज 41 साल से सड़क को तरस रहा पंचकेदार कल्पेश्वर महादेव मंदिर में भारी बारिश से तबाही: मलबे से पटा परिसर, हवन कुंड और सुरक्षा दीवा... नालंदा में मिड डे मील में नमक की जगह मिलाया सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मची अफरा... महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले: पंढरपुर विकास के लिए विशेष पुनर्वास नीति, जायकवाड़ी फेज-2 को ₹6,47... शिव भक्ति पर शौहर ने दिया तीन तलाक: झारखंड की जमीला खातून बरेली में बनी ज्योति देवी, प्रकाश संग लिए ... लखनऊ के होटल क्रिस्टेलिया में फर्जी विदेश मंत्रालय अफसरों का हाईड्रामा, स्टाफ को बनाया बंधक
देश

उसलापुर रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान उप महानिरीक्षक ने आरपीएफ जवानों की सुनीं समस्याएं

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे सुरक्षा बल के उप महानिरीक्षक व सह मुख्य सुरक्षा आयुक्त भवानी शंकर नाथ ने अचानक उसलापुर आरपीएफ आउटपोस्ट का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सफाई, दस्तावेज से लेकर बैरक का जायजा लिया। वहीं सुरक्षा सम्मेलन कर आउटपोस्ट में पदस्थ जवानों की समस्याएं भी सुनीं। इसके साथ ही उन्हें परेशानी को जल्द दूर करने का आश्वासन भी दिया।

उसलापुर शहर का दूसरा प्रमुख रेलवे स्टेशन है। यही वजह है कि सुरक्षा के मद्देनजर आरपीएफ ने एक आउटपोस्ट भी स्थापित किया है। जहां प्रभारी से लेकर बल सदस्यों की नियुक्त किया गया है। वे अचानक निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। जिससे आउटपोस्ट में हड़कंप मच गया। सबसे पहले उन्होंने आरपीएफ आउटपोस्ट भवन का निरीक्षण किया। सफाई का भी जायजा लिया। हाजत, रिकार्ड रूम ,मेस तथा जवानों के बैरक को देखा। इस दौरान उन्होंने बल सदस्यों का टर्न आउट की जांच भी की।

रिकार्ड फ़ाइल का अवलोकन कर के दौरान उन्हें कुछ कमियां भी मिलीं। जिसे उन्होंने तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए। आउटपोस्ट के साथ- साथ उन्होंने रेलवे स्टेशन, आरक्षण केंद्र व सर्कुलेटिंग एरिया का दौरा किया। यहां सुरक्षा व्यवस्था कैसे संभाली जाती है, कितने बल सदस्यों को तैनात किया जाता। इन सभी की जानकारियां लीं। निरीक्षण पूरा होने के बाद आउटपोस्ट में तैनात बल सदस्यों का सुरक्षा सम्मेलन लिया। जिसमें उनकी व्यक्तिगत समस्याओं को सुना। जवानों ने खुलकर उनके समक्ष परेशानी रखी। जिसके निराकरण का आश्वासन भी उन्होंने दिया। इसके अलावा मौजूद अधिकारियों और जवानों को ड्यूटी के संबंध में उचित दिशा निर्देश दिए। जिसमें सबसे प्रमुख ट्रेनों की नियमित जांच करना है।

Related Articles

Back to top button