ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
देश

सात दिनों में सोना 800 रुपये महंगा, चांदी 1300 रुपये उछली

रायपुर: अंतरराष्ट्रीय बाजार के प्रभाव से सोने-चांदी की कीमतों में त्योहार की शुरुआत से ही बढ़ोतरी होने लगी है। बीते सात दिनों में सोना 800 रुपये महंगा हो गया है। वहीं चांदी की कीमतों में 1300 रुपये का उछाल आ गया है। सराफा विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी इनकी कीमतों में इस प्रकार से उतार-चढ़ाव बना रहेगा। गुरुवार सुबह रायपुर सराफा बाजार में सोना प्रति दस ग्राम(स्टैंडर्ड) 48500 रुपये और चांदी प्रति किलो 63300 रुपये रही। त्योहारों को देखते हुए सराफा संस्थानों में अब उपहार योजनाएं शुरू की जाने लगी है।

आयात शुल्क में कमी की मांग

सराफा कारोबारियों का कहना है कि सोने में लगने वाले आयात शुल्क में कमी आनी चाहिए। अभी इसका आयात शुल्क 12.5 फीसद लिया जा रहा है,जिसमें कमी करनी जरूरी है। इसके साथ ही जीएसटी की दरों में भी कमी की जानी चाहिए। कारोबारियों का कहना है कि इससे सराफा कारोबारियों के साथ ही उपभोक्ताओं को भी फायदा मिलेगा।

आने वाला है जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क

रायपुर में जल्द ही जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क आने वाला है। बताया जा रहा है कि रायपुर सराफा एसोसिएशन के पास इसके लिए 1500 से अधिक आवेदन आ चुके है और यहां केवल 500 दुकानें ही बननी है। जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क में एक छत के नीचे ही कारोबारियों के साथ ही डिजाइनर, बैंक शाखा,एटीएम, खाने-पीने की सुविधा रहेगी।

30 सितंबर- सोना प्रति दस ग्राम(स्टैंडर्ड) 47700 रुपये और चांदी प्रति किलो 62000 रुपये।

7 अक्टूबर- सोना प्रति दस ग्राम(स्टैंडर्ड)48500 रुपये और चांदी प्रति किलो 63300 रुपये।

Related Articles

Back to top button