ब्रेकिंग
Jharkhand Missing Case: मानसिक विक्षिप्तता के कारण दो दशक पहले घर से निकले थे अवधेश राम, पुलिस और एन... Jamshedpur News: जुगसलाई में पुलिस ने नाकाम की हत्या की साजिश, जिला बदर अपराधी समेत 10 आरोपी गिरफ्ता... Ranchi News: रांची में बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने, प्रदर्शन के दौरान जमकर हुई नारेबाजी और फेंके ग... Dhanbad News: धनबाद-गोमो रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, राजधानी एक्सप्रेस को रोक... Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में भारी बवाल, छात्र संगठनों और शिक्षकों के बीच... Jharkhand News: पश्चिमी सिंहभूम में चमत्कार, मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला इलाज के बाद सकुशल अपने घर... Bokaro News: जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में बोकारो में कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा ... Palamu News: चर्चित विनीत तिवारी अपहरण हत्याकांड का मुख्य आरोपी प्रशांत तिवारी झांसी से गिरफ्तार, पु... Dhamtari News: स्वीडन में चमके धमतरी के सत्यांशु दीप, स्पेशल ओलंपिक्स गोथिया कप में भारत को दिलाया क... Kawardha News: प्रधानमंत्री जन-मन योजना से बदली कवर्धा के वनांचल की तस्वीर, 3 किमी लंबी पक्की सड़क से...
देश

UN में पाक को भारत का जवाब, कहा- आतंक की फैक्ट्री चलाने वाले हमें न दें नसीहत

संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में भारत ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को करारा जवाब दिया है। यूएन में भारत की प्रथम सचिव विदिशा मैत्रा ने पाकिस्तान के आरोपों का मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहा कि इमरान खान ने संयुक्‍त राष्‍ट्र के मंच का गलत इस्‍तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि आतंक की फैक्ट्री चलाने वाले हमें नसीहत न दें।

मैत्रा ने कहा कि यूएनजीएम में अपने भाषण में इमरान खान कश्मीर का राग अलापते रहे और भारत के खिलाफ जहर उगलते रहे। उन्होंने इमरान के नस्लीय संहार, ब्लड बाथ, नस्लीय सर्वोच्चता, बंदूकें उठा लो जैसे एक-एक शब्द को गिनाते हुए कहा कि यह उनकी मध्यकालीन मानसकिता को दिखाती है। मानवाधिकार की बात करने वाले पाकिस्तान को सबसे पहले पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की हालत देखनी चाहिए जिनकी संख्या 23 प्रतिशत से 3 प्रतिशत पर पहुंच गया है। 

भारत की प्रथम सचिव ने क​हा कि पाकिस्तान ने खुलेआम आतंकी ओसामा बिन लादेन का बचाव किया था। पाकिस्‍तान में अंतरराष्‍ट्रीय आतंकियों को पेंशन देता रहा है। बता दें कि  इमरान खान ने UNGA में अपने संबोधन के दौरान भारत पर कई अनर्गल आरोप लगाए थे। उन्होंने कश्मीर को लेकर गलत बयानी की और भारत पर कश्मीर में ज्यायदती का आरोप लगाया। उन्होंने कहा था कि अगर कश्मीर में कर्फ्यू हट जाए तो वहां खून की नदियां बहेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button