ब्रेकिंग
Gwalior Master Plan 2035 Controversy: बिल्डरों और अफसरों की मिलीभगत पर शासन की मुहर, टीएंडसीपी आयुक्... IMD Weather Forecast: यूपी, बिहार और राजस्थान समेत इन राज्यों में झमाझम बारिश, 70 किमी की रफ्तार से ... Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर...
देश

अमेरिकी लॉकहीड मार्टिन कंपनी केवल भारत के लिए बनाएगी ये युद्धक विमान

अमेरिकी वायुसेना की रीड़ माने जाने वाली लॉकहीड मार्टिन कंपनी ने घोषणा की है कि वह अत्याधुनिक एफ-21 लड़ाकू विमान केवल भारत को देने के लिए तैयार है। साथ ही कहा कि अगर भारतीय वायुसेना एफ-21 को खरीदती है तो कंपनी इसे दुनिया के किसी देश को नहीं बेचेगी। लॉकहीड मार्टिन का कहना है कि राफेल लड़ाकू जेट और तेजस विमानों के साथ एफ-21 की तिकड़ी भारतीय वायुसेना की न केवल ताकत में इजाफा करेगी बल्कि उसकी मारक झमता भी कई गुना बढ़ाएगी।

बता दें कि भारतीय वायुसेना की 114 नए लड़ाकू विमान खरीदने की योजना है। भारत को लड़ाकू विमान बेचने की दौड़ में दुनिया की कई बड़ी युद्धक विमान बनाने वाली कंपनियों में लॉकहीड मार्टिन भी शामिल है। भारतीय वायुसेना ने विमानों की खरीद प्रक्रिया शुरू करने के लिए रिक्वेस्ट फॉर इंफॉर्मेशन (आरएफआइ) जारी की थी। इसके लिए कंपनी ने एफ-21 का प्रस्ताव दिया है। इसी कड़ी में वायुसेना की ओर से लॉकहीड मार्टिन से कुछ सवाल पूछे गए जिसका कंपनी ने दिया है। कंपनी ने कहा कि जहां तक एफ-21 की भारत को आपूर्ति का सवाल है तो वायुसेना की शर्तो के अनुरूप 18 विमान पूरी तरह से तैयार आएंगे। बाकी विमान भारत में टाटा समूह के साथ मिलकर हम बनाएंगे। गौरतलब है कि भारत ने हाल ही में फ्रांस से 36 और राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद का फैसला किया है।

क्या खास है एफ-21 मे

  1. सिंगल इंजन विमान होने के चलते यह 40 फीसद अधिक हथियार अपने साथ ले जा सकता है। साथ ही सिंगल इंजन के कारण यह अन्य विमानों की तुलना में 30-40 फीसद सस्ता होगा।
  2. एफ-21 अत्याधुनिक इशा रडार से लैस होगा।
  3. यह सिंगल इंजन विमान अपनी श्रेणी में दुनिया की सबसे अच्छी तकनीक से लैस है।
  4. यह विशेष इलेक्ट्रानिक वार फेयर से भी लैस होगा। इसका दोहरा फ्यूलिंग मेकेनिज्म और नए तरीके का कॉकपिट इसे वायुसेना के लिए खास बनाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button