ब्रेकिंग
पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के... भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य तैयारी: कोलार से बैरागढ़ तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, प्रशासन न... रतलाम में 24 घंटे में ढाई इंच बारिश: फसलों को मिला संजीवनी बूस्टर, जिला अस्पताल के वार्डों में टपका ... मध्य प्रदेश में बाहरी मजदूरों के वनोपज बोनस पर लगेगी रोक: मोहन यादव कैबिनेट का बड़ा फैसला, केवल स्था...
खेल

भारत को हराना पाकिस्तान के बस की बात नहीं, अब्दुल रज्जाक की बात को पाकिस्तानी खिलाड़ी ने बकवास करार दिया

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे इंतजार के बाद 24 अक्टूबर को टी20 वर्ल्ड कप 2021 के दौरान मुकाबला खेला जाएगा। इससे पहले ये दोनों देश आखिरी बार 2019 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान एक दूसरे से भिड़े थे जहां पाकिस्तान को हार मिली थी। आइसीसी इवेंट में अब तक पाकिस्तान का रिकार्ड भारत के खिलाफ काफी खराब रहा है और इस टीम को भारत के विरुद्ध एक बार भी जीत नहीं मिली है। बहरहाल अब टी20 वर्ल्ड कप 2021 में दोनों टीमें एक दूसरे के खिलाफ खेलने जा रही है और इससे पहले बयानबाजी का सिलसिला शुरू हो चुका है।

कुछ दिन पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक ने कहा था कि अगर पाकिस्तान के तेज गेंदबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा को जल्दी आउट कर लेंगे तो बाबर आजम की टीम भारत को हराने में सफल हो जाएगी। अब रज्जाक के इस बयान को पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया में बकवास करार दिया है। कनेरिया का मानना है कि भारत को हरा पाना पाकिस्तान के बस की बात नहीं है साथ ही वो टी20 वर्ल्ड कप 2021 के लिए एक अच्छी टीम खड़ी कर ले वही बड़ी उपलब्धि होगी।

दानिश कनेरिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि पाकिस्तान की टीम में गेंदबाजी या फिर बल्लेबाजी को लेकर कोई स्थिरता नहीं है। रज्जाक ने कहा कि अगर आप कोहली और रोहित को आउट कर लेते हैं तो फिर जीत जाएंगे और ये बात बिल्कुल ही बकवास है। पाकिस्तान अपनी टीम खड़ी कर ले वही बहुत बड़ी बात है। इंग्लैंड की बी टीम ने आपको हरा दिया था। आपके पास कहां है बल्लेबाजी जो आपको जीत दिलाएंगे। मैं इस तरह से बयान की उम्मीद अब्दुल रज्जाक जैसे खिलाड़ी से नहीं करता जिनका ओहदा पाकिस्तान में काफी ऊपर है। कनेरिया ने आगे कहा कि भारत का पलड़ा पाकिस्तान के खिलाफ काफी भारी है। टीम इंडिया हर विभाग में अच्छा कर रही है। इस टीम में सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, रिषभ पंत, हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं और आप इन्हें कैसे आउट करेंगे।

Related Articles

Back to top button