ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
देश

वायु सेना के अभियान देश के इतिहास के स्वर्णिम अध्याय: राजनाथ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि वायु सेना ने देश की रक्षा करते हुए ऐसे अभियानों को अंजाम दिया है जो देश के इतिहास के स्वर्णिम अध्याय माने जायेंगे।  सिंह ने शुक्रवार को वायु सेनाकर्मियों, भूतपूर्व सैनिकों तथा उनके परिजनों को वायु सेना के 89 वें स्थापना दिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए यह बात कही।  रक्षा मंत्री के कार्यालय ने इस अवसर पर रक्षा मंत्री का एक वीडियो संदेश जारी किया है।

सिंह ने अपने संदेश में कहा है, ‘‘देश की संप्रभुता , एकता और अखंडता की रक्षा के लिए वायु सेना ने जरूरत पड़ने पर दुश्मनों के हौसले पस्त करने वाले शौर्य और पराक्रम का परिचय दिया है। वर्ष 1961 के गोवा मुक्ति संग्राम से लेकर 1965 की भारत -पाकिस्तान लड़ाई, 1971 के बंगलादेश मुक्ति संग्राम और लोंगेवाला में आपका प्रदर्शन , 1984 के मेघदूत ऑपरेशन, 1999 के ऑपरेशन सफेद सागर और हाल ही में बालाकोट के कुछ ऐसे अध्याय हैं जो न केवल वायु सेना के बल्कि हमारे देश के इतिहास के स्वर्णिम अध्याय माने जायेंगे। ”  वीडियो में सिंह को वायु सेना के पायलटों के साथ उडान भरने के पायलट के सूट में दिखाया गया है। इसके अलावा वीडियो में बालाकोट , करगिल अभियान तथा कई अन्य ऑपरेशनों के दौरान लड़ाकू विमानों को आकाश में गर्जन करते दिखाया गया है।

Related Articles

Back to top button