ब्रेकिंग
अंबाला-चंडीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे: 15 दिसंबर से मिलेगा ट्रैफिक जाम से छुटकारा पंजाब में हड़ताली कर्मचारियों पर सरकार सख्त: मांगी गैरहाजिर कर्मियों की लिस्ट परविंदर सिंह झोटा मर्डर केस: CBI की जांच तेज, आरोपी अश्विनी कुमार के घर पहुंची टीम Bareilly Murder News: उत्तर प्रदेश के बरेली में दिव्यांग शख्स की गला दबाकर हत्या, खेत के विवाद को ले... Jalandhar Politics News: राजविंदर कौर थियाड़ा को हटाए जाने के बाद वायरल ऑडियो से सियासी भूचाल, विधाय... Punjab Vidhan Sabha Session: पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र आज से शुरू, नशे और विकास के मुद्दों पर हंग... एशियन हॉकी चैंपियनशिप से पहले जालंधर में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, भगत सिंह कॉलोनी में झुग्गियां ह... जालंधर में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट सेंटर पर कामकाज ठप, पांच दिनों से बढ़ रही लोगों की परेशानी PSEB Open School Result 2026: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं ओपन स्कूल का परिण... Hisar Azad Nagar Crime News: एचएयू में गार्ड था सचिन, शादीशुदा महिला के साथ लिव-इन में रहते हुए उठाय...
खेल

मोहाली में किंग्स के खिलाफ आरसीबी का प्रदर्शन रहा बेहतर

IPL: मोहाली के आइएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम में 20 अप्रैल को पंजाब किंग्स बनाम रायल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आईपीएल का 27वां मैच खेला जाएगा। आईपीएल इतिहास में इससे पहले दोनों टीमों के बीच में 30 मैच खेले गए, जिसमें से पंजाब किंग्स ने 17 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। वहीं, रायल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 13 मैचों में जीत का स्वाद चखा है। मोहाली में खेले गए मुकाबलों में रायल चैलेंजर्स बैंगलोर का पलड़ा भारी रहा है।

मोहाली में अब तक 7 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें रायल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 4 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं, पंजाब किंग्स को तीन मैचों में जीत मिली है। मौजूदा आईपीएल सीजन में पंजाब छह अंकों के साथ अंक तालिका में पांचवे स्थान पर है। वहीं, आरसीबी ने अभी दो मुकाबले जीते हैं वे चार अंकों के साथ आठवें स्थान पर है। मोहाली स्टेडियम में इस सीजन के अभी तक दो मुकाबले हुए। पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ डकवर्थ लुइस नियम के तहत जीत दर्ज की। वहीं, दूसरे मुकाबले में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ टीम को हार का सामना करना पड़ा था। अब आरसीबी के साथ होने वाले मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी।

मैक्सवेल की तिकड़ी खतरनाक

आरसीबी के कप्तान फॉफ डु प्लेसिस, पूर्व कप्तान विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल से पंजाब किंग्स को सतर्क रहना होगा। फॉफ डु प्लेसिस ने अब तक खेले 5 मैचों में 172.67 से 20 चौके और 18 छक्के जड़ते हुए तीन अर्धशतक के साथ 259 रन बनाए हैं और अभी तक ऑरेंज कैप उनके पास है। वहीं, किंग कोहाली भी पीछे नहीं हैं और उन्होंने 5 मैचों में 147.65 के स्ट्राइक रेट से 20 चौके और 10 छक्कों के साथ तीनअर्धशतक लगाए हैं और 220 रन बनाए हैं। वैसे मोहाली में विराट कोहली का बल्ला खामोश ही रहा है। इस बार उनसे टीम को बड़ी पारी की उम्मीद होगी।

मोहाली में कोहली के रिकार्ड की बात करें तो अपने आखिरी मुकाबले में वर्ष 2019 में 67 रन की पारी खेली थी, लेकिन उससे पहले छह मैचों में वह कुछ खास नहीं कर सके थे। विराट की मोहाली में खेली गई सात पारियों में 67, 20, 19, 14, 4, 21 और 42 रन हैं। वहीं, दूसरी तरफ ग्लेन मैक्सवेल ने 197.75 के स्ट्राइक रेट से सात चौके और 19 छक्के जड़ते हुए दो अर्धशतक के साथ 176 रन बनाए हैं।

किंग्स के लिए शिखर धवन का फिट होना जरूरी

पंजाब किंग्स पिछले मैच में कप्तान शिखर धवन के बिना खेली थी। शिखर धवन चोट के कारण मैच नहीं खेल पाए थे पर घरेलू में होने वाले मैच से पहले उनका फिट होना जरूरी होगा। शिखर धवन टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। शिखर धवन ने अब तक खेले 4 मैच में 146.54 के स्ट्राइक रेट से 29 चौके और 8 छक्के जड़ते हुए दो अर्धशतक के साथ 233 रन बनाए हैं।

अर्शदीप और मोहम्मद सिराज की भूमिका रहेगी अहम

पंजाब किंग्स के लिए अर्शदीप सिंह अभी तक के सबसे बेहतरीन गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने सात विकेट झटके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 19 रन देकर 3 विकेट रहा। वहीं, रायल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए मोहम्मद सिराज ने बेहतरीन गेंदबाजी की है। मोहम्मद सिराज ने भी सात विकेट झटके हैं और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 22 रन देकर 3 विकेट रहा है। इन दोनों गेंदबाजों को अपनी टीम को जिताने में सबसे बड़ा दारोमदार रहेगा।

 

Related Articles

Back to top button