ब्रेकिंग
पीथमपुर में स्थापित हुआ आधुनिक ईवी प्लांट: सालाना बनेंगी 5000 इलेक्ट्रिक बसें भोपाल के जेपी अस्पताल में हज-2027 की तैयारियां तेज: मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस जांच शुरू सागर जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का तीखा हमला: मंत्री गोविंद राजपूत पर लगाए गंभीर आरोप अनाज के दानों से विदेशी मेहमानों का अनोखा स्वागत: नर्मदापुरम के किसान ने दिखाई अनूठी कला MP Barrier Free Tolling: देवास-भोपाल कॉरिडोर पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू, FASTag और कैमरों से ऑटोमैटिक क... Ladli Behna Yojana 40th Installment: 13 सितंबर को आगर-मालवा से 40वीं किस्त जारी करेंगे सीएम मोहन याद... Indore Police Bravery: इंदौर में धू-धू कर जली कार, ट्रैफिक पुलिस टीम ने कांच तोड़कर चालक को निकाला; ... Jabalpur News: 4 साल पहले तोड़ा स्कूल भवन, आज तक नहीं बनी छत; पेड़ के नीचे और आंगनबाड़ी में पढ़ने को... Jabalpur News: कीचड़ भरे रास्ते पर तड़पकर हुई डिलीवरी, गुस्साए पूरे गांव ने फावड़ा उठाकर खुद बना डाल... जबलपुर में बेलगाम डंपर का कहर: मंदिर से घर लौट रही महिला शिक्षिका को कुचला, इलाज के दौरान मौत
देश

गुजरात के CM ने लोगों से कहा- हमारे पास अनुभव की कमी, उम्मीद है हमारी गलतियों पर थप्पड़ नहीं मारेंगे

भरूच-  गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि उनकी सरकार के पास अभी अनुभव की कमी है और वह ऐसे में गलती कर सकती है, लेकिन उन्हें भरोसा है कि लोग उसे बहुत कठोरता से नहीं लेंगे। उन्होंने आगे कहा कि मुझे भरोसा है कि आप हमारी गलतियों पर हमें थप्पड़ नहीं मारेंगे।

बीजेपी की सफलता का श्रेय किसी एक व्यक्ति को नहीं दिया जा सकता
दरअसल, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ओमकारनाथ सामुदायिक सभागार में कोविड-19 योद्धाओं को सम्मानित करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में  पहुंचे थे जहां उन्होंने कहा कि गुजरात में भारतीय जनता पार्टी  की सफलता का श्रेय किसी एक व्यक्ति को नहीं दिया जा सकता, बल्कि यह सामूहिक प्रयास का परिणाम है।

आप हमें थप्पड़ नहीं मारेंगे
पटेल ने इस दौरान आगे कहा कि हमारा पूरा मंत्रिमंडल नया है। इसमें जोश है… मुझे भरोसा है कि आप (गलतियां करने पर) हमें थप्पड़ नहीं मारेंगे। आप काम करने का सही तरीका बताएंगे और हमारी गलतियों को सुधारेंगे।

Related Articles

Back to top button