ब्रेकिंग
Delhi News Astha Kunj Park: एलएलबी छात्र ने मिटाए थे गैंगरेप के सबूत, कालकाजी मामले में नए खुलासे Kalkaji Gangrape Investigation Update: आसिफ और उसके साथियों ने मिटाए थे सबूत, पार्क की सुरक्षा व्यवस... IMD Weather Update 24 September: बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन का असर, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों ... Bhopal Murder News: भोपाल में चरित्र शंका में पति ने की पत्नी की हत्या; जहर खाने की झूठी कहानी गढ़ी,... Raipur Child Kidnapping News: गुढ़ियारी में 1 साल के बच्चे का अपहरण; कमर में बांधकर बाइक से भागा आरो... Bilaspur High Court PIL News: टॉयलेट में बर्तन धोने को मजबूर मरीज! कोर्ट कमिश्नर की रिपोर्ट पर चीफ ज... Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन...
मनोरंजन

Aryan Khan की सुनवाई के बीच फराह खान ने गौरी खान के लिए किया पोस्ट, कहा- मैंने जिस औरत को पिछले हफ्ते देखा वो…

नई दिल्ली। शाह रुख खान के बेटे आर्यन खान इस वक्त ड्रग्स मामले में नाम आने के बाद एनसीबी की हिरासत में हैं। आर्यन का इस केस में आने के बाद से उनके पूरे परिवार पर मुसीबत मंडरा रहा है। इसी बीच आज शाह रुख खान की पत्नी गौरी खान का जन्मदिन है। आर्यन के ड्रग्स केस में कस्टडी में होने की वजह से गौरी का इस साल का ब​र्थडे काफी मुश्किल भरा है। आज यानी गौरी के बर्थडे के दिन आर्यन की जमानत पर आज फैसला आने वाला है। इस मौके पर शाह रुख खान के परिवार के बेहद करीब और खास दोस्त कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान ने गौरी खान के जन्मदिन पर एक खास मैसेज लिखते हुए उनकी हिम्मत की दाद दी है।

गौरी खान के जन्मदिन पर फराह खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में गौरी के साथ शाह रुख खान नजर आ रहे है। दोनों ही इस तस्वीर में काफी रॉयल लुक में दिख रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए फराह ने कैप्शन में लिखा, ‘मां की ताकत किसी से कम नहीं होती है। माता-पिता की प्रार्थनाएं पहाड़ों और समुद्र को हिला सकती हैं.. सबसे मजबूत मां और महिला को जन्मदिन की शुभकामनाएं। हैप्पी बर्थडे सबसे मजबूत मां के लिए जिस महिला को मैंने पिछले हफ्ते पर्सनली देखा वो दुनिया की सबसे मजबूत मां और महिला है। गौरीखान आज आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहा हूं।’

बता दें कि फराह खान ने ही नहीं बल्कि गौरी खान की बेटी सुहाना खान ने भी अपनी मां को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। सुहाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी मां गौरी खान की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में शाह रुख और गौरी दोनों ही रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर शाह रुख और गौरी की शादी के बाद की है। जिसमें शाह रुख झूले पर बैठे हैं और गौरी उनकी बाहों में हैं। तस्वीर में दोनों का रोमांटिक अंदाज भी बेहद खूबसूरत लग रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सुहाना ने कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे मां’।

Related Articles

Back to top button