ब्रेकिंग
Goraya-Phillaur Highway Accident: जालंधर-लुधियाना हाईवे पर ट्राले और बाइक की भीषण टक्कर; लुधियाना के... Jalandhar Powercom Action: जालंधर में बिजली बोर्ड का बड़ा एक्शन, नगर निगम की अवैध स्ट्रीट लाइटों के ... Punjab ED Action: मंत्री संजीव अरोड़ा के बाद अब पावरकॉम चेयरमैन पर शिकंजा; ईडी की पूछताछ टली, अब 20 ... Punjab Weather Update: पंजाब में 18 से 23 मई तक भीषण लू का अलर्ट; बठिंडा में पारा 43 डिग्री पार, जान... Ludhiana Cyber Fraud: दिन में बेचता था सब्जी, रात को बनता था इंटरनेशनल साइबर ठग; लुधियाना में मुनीश ... PSPCL Smart Phone Controversy: पावरकॉम में महंगे स्मार्ट फोन बांटने पर बवाल; बिजली कर्मचारियों ने लग... Ludhiana Crime News: लुधियाना में घिनौना जालसाजी; मृत पत्नी को जिंदा बताकर बैंक से लिया 12.81 लाख का... Yamunanagar Kidnapping Attempt: यमुनानगर में 10 साल के बच्चे के अपहरण का प्रयास, बाइक से गिरा मासूम ... Gurugram Crime News: गुड़गांव में जनगणना ड्यूटी में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 10 सरकारी कर्मचारियों के... Faridabad EV Fire: फरीदाबाद में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, धुआं निकलते ही चालक ने कूदकर ...
खेल

कैंसर के इलाज के बीच किरण खेर ने की काम पर वापसी, लेटेस्ट तस्वीरें हुईं वायरल

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद किरण खेर इन दिनों कैंसर से जंग लड़ रही हैं। इसी बीच किरण खेर ने एक बार फिर से काम पर वापसी कर ली है। मुंबई में कैंसर का इलाज करवाने के दौरान किरण खेर ने अब अपने काम पर भी फोकस करना शुरू कर दिया है। इस खबर से किरण खेर के फैंस के बीच भी खासा उत्साह है। सभी लोग किरण को वापस देखकर खासे खुश हो रहे हैं।

दरअसल किरण खेर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी कम ही एक्टिव रहती हैं। वो इस समय मुंबई में कैंसर का इलाज करवा रही हैं। इसी बीच किरण खेर ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर किया है। जिसके जरिए उन्होंने बताया है कि वो अब काम पर वापसी कर चुकी हैं। किरण खेर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में किरण खेर का स्वास्थ्य पहले से काफी बेहतर दिख रहा है।

इन तस्वीरों में किरण खेर लैपटॉप के सामने बैठी हुई हैं। बड़े ही ध्यान से लैपटॉप स्क्रीन की तरफ देख रही हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पीएम केयर फंड्स से पूरे देश में ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया। चंडीगढ़ को 4 मिले। उनमें से मुझे 2 का वर्चुअली उद्घाटन करने का सौभाग्य मिला।’

वहीं किरण खेर की इस पोस्ट पर उनके पति अनुपम खेर ने भी कमेंट कर पत्नी की हौसला अफजाई की है। अनुपम खेर ने इस पोसट् पर कमेंट कर ‘वेल डन’ लिखा। वहीं किरण खेर के कई फैंस ने भी उनकी इस पोस्ट पर खुशी जताई है। कई लोगों ने कमेंट कर किरण खेर के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। तो वहीं कई लोगों ने किरण को स्वस्थ देख खुशी जाहिर की है।

गौरतलब है कि किरण खेर बीते काफी समय से मल्टीपल मायलोमा नामकर कैंसर से जूझ रही हैं। जिसका इलाज भी चल रहा है। किरण खेर कुछ समय पहले ही परिवार के साथ वैक्सीनेशन के दौरान नजर आई थीं लेकिन उस समय उनकी हालत देख उनके फैंस को अभिनेत्री की खासी चिंता होने लगी थी। हालांकि ये लेटेस्ट तस्वीरें देखकर किरण के फैंस खासे खुश हैं।

Related Articles

Back to top button