ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

वरूण गांधी ने वीडियो ट्वीट कर कहा हत्या के जरिए किसानों को चुप नहीं कराया जा सकता, पढ़िए राकेश टिकैत ने कैसे किया समर्थन

नई दिल्ली। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने एक बार फिर लखीमपुर खीरी मामले में इंसाफ की मांग की है। अपनी मांग को कठोर करते हुए इस बार उन्होंने सतारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरूण गांधी के एक ट्वीट को रिट्वीट किया है। दरअसल एक दिन पहले ही वरूण गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल से 37 सेकंड का एक वीडियो ट्वीट किया था, इस वीडियो में ये दिख रहा था कि किस तरह से थार प्रदर्शन कर रहे किसानों को रौंदते हुए निकल जाती है। उसके पीछे एक कार भी होती है मगर वो भी नहीं रूकती है। थार के किसानों के बीच से निकल जाने पर वहां भगदड़ और चीख पुकार मच जाती है।

इस वीडियो को ट्वीट करते हुए वरूण गांधी ने इंग्लिश में लिखा (The video is crystal clear. Protestors cannot be silenced through murder. There has to be accountability for the innocent blood of farmers that has been spilled and justice must be delivered before a message of arrogance and cruelty enters the minds of every farmer.) था। इसका मतलब है कि वीडियो बिल्कुल साफ है। हत्या के जरिए प्रदर्शनकारियों को चुप नहीं कराया जा सकता। किसानों के गिराए गए खून के लिए जवाबदेही तय होनी चाहिए, अहंकार और क्रूरता का संदेश हर किसान के दिमाग में आने से पहले न्याय दिया जाना चाहिए।

वरूण गांधी के इस ट्वीट के साथ अटैच किए गए वीडियो को राकेश टिकैत ने भी ट्वीट किया। इससे पहले भी राकेश टिकैत लखीमपुर खीरी मामले में बेहद कड़ा फैसला लेने की बात कह चुके हैं। उन्होंने बीजेपी नेता अरूण मिश्रा और उनके बेटे की गिरफ्तारी की भी मांग की है। हालांकि प्रदेश सरकार की ओर से इस मामले में मृत किसानों के परिवार को 45 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और घायलों को 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद का ऐलान किया जा चुका है।

Related Articles

Back to top button