ब्रेकिंग
IGKV Raipur Convocation: इंदिरा गांधी कृषि विवि में 11वां दीक्षांत समारोह, 1880 छात्र-छात्राओं को मि... Jalandhar Crime: जालंधर के कबीर नगर में दो गुटों में खूनी संघर्ष, जमकर चले ईंट-पत्थर और गोलियां Patiala Central Jail: पटियाला पुलिस का बड़ा सर्च ऑपरेशन, फरार कैदियों की तलाश में CIA की छापेमारी Amritsar News: अमृतसर में अवैध कॉलोनियों पर चला पीला पंजा, ADA ने वडाला भिट्टेवड्ड में की बड़ी कार्र... Punjab Haryana High Court: बैंक खाता फ्रीज करने पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पूरी बैंकिंग नहीं रोक सकत... Punjab Weather Alert: पंजाब के 6 जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट' जारी, बारिश और तूफान की चेतावनी Jalandhar Power Cut: जालंधर के इन इलाकों में 16 मई को रहेगा पावर कट, देखें पूरी लिस्ट Jalandhar News: 'फर्जी सनातनियों' के मंसूबे ध्वस्त, बालाजी महाराज के कार्यक्रम पर भाजपा का 'आप' पर त... Punjab Agriculture Protest: कृषि और बागवानी अधिकारियों ने खोला मोर्चा, खाली पदों और पे-पैरिटी को लेक... Ludhiana MC News: लुधियाना नगर निगम में नियमों की धज्जियां, मेयर-कमिश्नर के पास दो-दो गाड़ियां
देश

मारिया रेसा और दिमित्री मुरातोव को मिला इस साल का नोबेल शांति पुरस्कार

ओस्लो। मारिया रेसा और दिमित्री मुराटोव को इस साल का नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया है। उन्हें ये पुरस्कार ‘अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए’ उनके प्रयासों के लिए दिया गया। यह पुरस्कार हमेशा किसी उस संगठन या व्यक्ति को दिया जाता है, जिसने राष्ट्रों के बीच भाइचारे और बंधुत्व को बढ़ाने के लिए सर्वश्रेष्ठ काम किया हो।

द नोबेल प्राइज ने अपने ट्वीट में लिखा- नार्वेजियन नोबेल समिति ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा के प्रयासों के लिए मारिया रेसा और दिमित्री मुराटोव को 2021 का नोबेल शांति पुरस्कार देने का फैसला किया है, जो लोकतंत्र और स्थायी शांति के लिए एक पूर्व शर्त है।

पिछले साल यह पुरस्कार विश्व खाद्य कार्यक्रम को दिया गया था, जिसकी स्थापना 1961 में विश्व भर में भूख से निपटने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ड्वाइट आइजनहावर के निर्देश पर किया गया था। रोम से काम करने वाली संयुक्त राष्ट्र की इस एजेंसी को वैश्विक स्तर पर भूख से लड़ने और खाद्य सुरक्षा के प्रयासों के लिए यह पुरस्कार दिया गया। इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के तहत एक स्वर्ण पदक और एक करोड़ स्वीडिश क्रोनर (11.4 लाख डॉलर से अधिक राशि) दिये जाते हैं।

तंजानियाई नागरिक अब्दुलरजाक गुरनाह को साहित्य का नोबेल पुरस्कार

ब्रिटेन में रहने वाले तंजानियाई लेखक अब्दुलरजाक गुरनाह का नाम इस वर्ष के साहित्य के नोबेल पुरस्कार के विजेता के रूप में घोषित किया गया। स्वीडिश एकेडमी ने कहा कि ‘‘उपनिवेशवाद के प्रभावों को बिना समझौता किये और करुणा के साथ समझने’’ में उनके योगदान के लिए पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है। यूनिवर्सिटी ऑफ केंट में उत्तर-उपनिवेशकाल के साहित्य के प्रोफेसर के रूप में सेवाएं देते हुए वह हाल ही में सेवानिवृत्त हुए।

Related Articles

Back to top button