ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
देश

तेलंगाना में भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात, नाले में बहे 2 लोग; जानें- अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम

हैदराबाद। हैदराबाद में बीते दिन हुई जबरदस्त बारिश से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। बारिश का पानी ओल्ड सिटी के एक होटल तक पहुंच गया। इसके अलावा कई घरों में भी पानी घुस गया है। लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रह है। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में लगातार तेज बारिश के बाद यह हालात बने हैं।

देर रात कई हिस्सों में तेज बारिश दर्ज हुई है, जिसके बाद सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया। इस दौरान दो लोग नाले में भी बह गए, जिनकी तलाश की जा रही है। मौसम विभाग हैदराबाद के निदेशक ने बताया है कि अगले 24 घंटों के दौरान हैदराबाद समेत तेलंगाना के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

वहीं राजधानी दिल्ली में बारिश थमते ही दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के ज्यादातर इलाकों में वायु गुणवत्ता स्तर (air quality level) 150 के आसपास पहुंच चुका है। जिसके चलते गुरुग्राम फरीदाबाद ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के हालात अभी से खराब होने लगे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में हफ्तेभर के भीतर जल्द ही मौसम बदलेगा और सुबह-शाम की ठंड शुरू हो जाएगी।

इसके अलावा उत्तराखंड में करीब 10 दिन देरी से मानसून विदा हो गया है। इस बार उत्‍तराखंड में सामान्‍य बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले कुछ दिन यहां पर मौसम शुष्‍क बना रहेगा। उधर, हिमाचल प्रदेश में इस बार मानसून सामान्य से 28 दिन अधिक समय तक रहा। बावजूद इसके प्रदेश में 10 फीसद कम बारिश दर्ज की गई है। इस वर्ष मानसून वर्ष 2008 के बाद 14 दिन पूर्व 13 जून को प्रदेश में प्रवेश कर गया

Related Articles

Back to top button