ब्रेकिंग
Kosi Kalan Jeweler Robbery Update: पुलिस ने 7 किलो सोना और 11 लाख नकद किए बरामद, पूर्व कर्मचारी निकल... Chhattisgarh CM News: मीरा के पसरे पर अचानक पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय, सेवा संकल्प अभियान के तहत दिय... UCC Roadmap 2029: अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2029 तक 21 राज्यों में लागू होगा UCC; जानिए पूरा प्लान OFTEC Cell Punjab Police: विदेश से 10 भगोड़ों को वापस लाने वाले OFTEC सेल के काम की सीएम मान ने की स... Gurugram Biker Accident Update: 170 की स्पीड का दावा निकला झूठा, कैमरे के वीडियो से सामने आई सचई, दौ... Delhi Airport Security Lapse: अमृतसर से म्यूनिख भागे तीन इतालवी नागरिक, गृह सचिव गोविंद मोहन करेंगे ... Brijendra Singh vs Devender Chatar Bhuj Attri: 32 वोटों से हार के खिलाफ चुनाव याचिका पर हाईकोर्ट में... Siwani Ganesh Mahotsav: सिवानी के संजीवनी आश्रम में 15वें गणेश महोत्सव का भव्य शुभारंभ, 10 करोड़ की ... Haryana Politics News: दीपेंद्र हुड्डा ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना, बोले- 'महंगाई से जनता त्रस्त ... Birender Singh on Haryana Youth Jobs: हरियाणा में बेरोजगारी और शिक्षा के गिरते स्तर पर बरसे बीरेंद्र...
देश

Amazon नहीं तो भारत में कौन बेच रहा है भिंडरांवाला और खालिस्तान की ऑनलाइन टी-शर्ट्स?

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हिंसा की ताजा घटना के बीच भारत में खालिस्तानी आतंकियों की बढ़ती पैठ और उनके हमदर्दों की मौजूदगी ने चिंताएं बढ़ा दी हैं। हाल ही में एक सिख नौजवान को जरनैल सिंह भिंडरांवाले की तस्वीर वाली टी-शर्ट पहने देखा गया था। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने दावा किया कि ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म एमेजान भारत में भिंडरांवाले और खालिस्तान के समर्थन वाली टी-शर्ट्स बेच रहा है लेकिन दावों की पड़ताल करने पर पाया गया कि कंपनी भिंडरांवाले या खालिस्तानी प्रतीकों से जुड़े कोई उत्पाद नहीं बेचती है। वहीं जब एमेजान.इन पर भिंडरांवाले नाम से सर्च किया गया तो केवल उससे संबंधित किताबें मिलीं। ऐसे में सवाल उठता है कि फिर इन्हें बेच कौन रहा है।

दूसरे देशों से अलग हैं हालात
भारत में हालात दूसरे देशों से अलग हैं। सोशल मीडिया पर पेश स्क्रीनशॉट उन प्रोडक्ट्स के हैं, जो एमेजान यू.एस. की वैबसाइट और अन्य देशों में स्टोरों पर उपलब्ध हैं। उल्लेखनीय है कि भारतीय स्टोरों में उपलब्ध प्रोडक्ट यू.एस. या अन्य जगहों पर एमेजान स्टोर से अलग हैं। यू.एस. स्टोर से बहुत ही कम उत्पाद भारत में शिपिंग के लिए उपलब्ध हैं। खास बात यह है कि भिंडरांवाले या खालिस्तान से संबंधित प्रोडक्ट उसमें शामिल नहीं हैं। एमेजान यू.एस. पर पंजाबी क्लॉथिंग कंपनी जरूर भिंडरांवाला की फोटो वाली टी-शर्ट बेचती है। इसके साथ ही यह कंपनी एमेजान यू.एस. पर ‘नेवर फॉरगेट 1984’ उत्पाद भी बेचती है।

भारत में खालिस्तान या भिंडरांवाले का समर्थन करने वाली वैबसाइट्स
भारत में कुछ वैबसाइटें हैं जो खुले तौर पर भिंडरांवाले के पोट्र्रेट वाली टी-शर्ट बेचती हैं। इसमें पंजाबी अड्डा और डेजर्ट कार्ट जैसी वैबसाइट्स शामिल हैं। पंजाबी अड्डा कंपनी पंजाब में स्थित है और इसका संचालन 1669 स्टूडियो करता है, जबकि डेजर्ट कार्ट यू.ए.ई. की कंपनी है, जो भिंडरांवाले और खालिस्तान से जुड़े प्रोडक्ट को अमरीका से भारत में आयात करने की पेशकश करती है।

भिंडरांवाले से जुड़े सामान बेचने वाली कंपनियां
ऐसी अनगिनत वैबसाइट्स हैं जो भारत के बाहर भिंडरांवाले और खालिस्तान से संबंधित सामान बेचती हैं। इनमें रैड बबल, जैजल और टी पब्लिक शामिल हैं, लेकिन ये यहीं तक सीमित नहीं हैं।

एमेजान इंडिया पर भिंडरांवाला से जुड़ी किताबें
एमेजान इंडिया पर भिंडरांवाला पर कई किताबें उपलब्ध हैं। भारतीय स्टोर में कम से कम 4 किताबें देखी गई हैं, जिनमें भिंडरांवाले को ‘संत’ बताया गया है। अगर इन पुस्तकों को एमेजान से हटा दिया जाता है, तो भी अन्य प्लेटफार्मों या किताबों की दुकानों पर यह उपलब्ध होंगी। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने हाल ही में लखीमपुर की घटना के दौरान भिंडरांवाला की टी-शर्ट पहने एक सिख युवक का पक्ष लिया था।

Related Articles

Back to top button