ब्रेकिंग
रोजगार के लिए यूपी से आई महिला से 4 युवकों ने की घिनौनी हरकत, पुलिस ने ऐसे दबोचे आरोपी इस वजह से साहा चौक को मिली जाम से मुक्ति, अब नहीं थमेगा पहिया SC/ST एक्ट दर्ज होने पर व्यक्ति की मौत, परिजनों ने शव रखकर किया रोड जाम, पुलिस पर भी आरोप HPSC ने जारी किया PGT इंग्लिश भर्ती का रिजल्ट, यहां करें चेक हरियाणा में बड़े पैमाने पर प्रमोशन, 50 BEO बनें डिप्टी डीओ, देखें पूरी लिस्ट हरियाणा के इस जिले से प्रयागराज के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू, खेल मंत्री ने दिखाई हरी झंडी Deependra Hooda का नायब सरकार पर बड़ा हमला, बोले- दूसरे राज्यों के अपराधियों की सुरक्षित पनाहगाह बन ग... राष्ट्रीय हॉकी प्लेयर नवनीत कौर की अनिल विज से मुलाकात, मंत्री ने सराहा, कहा- तुमने इतिहास रचा हरियाणा में EWS को बड़ी राहत, सरकार ने बढ़ाई आय सीमा, अब इन परिवारों को मिलेगा आरक्षण का फायदा हरियाणा सरकार ने औद्योगिक क्षेत्र से बाहर संचालित कारखानों को लेकर दी बड़ी राहत, ये पोर्टल किया लॉन...
देश

इस बार कोलकाता के 66 पल्ली में चार महिला पुजारी करेंगी मां दुर्गा का आह्वान, ममता बनर्जी ने किया उद्घाटन

कोलकाता। बंगाल के सबसे बड़े एवं बहुप्रतीक्षित त्योहार दुर्गा पूजा के दौरान इस बार रासबिहारी एवेन्यू, सनराइज 66 पल्ली एक ऐतिहासिक आयोजन का गवाह बनने जा रहा है। इस साल की थीम ‘माएर हाथे माएर आबाहन’(मांओं द्वारा मां का आह्वान), के तहत सनराइज़ 66 पल्ली में नया इतिहास लिखा जाएगा, जहां महिला पुजारी मां दुर्गा का आह्वान करेंगी। यह आयोजन सनराइज़ स्पाइस के सौजन्य से किया जा रहा है। इस दुर्गा पूजा उत्सव का शुभारंभ राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किया। उत्सव का उद्घाटन समारोह 8 अक्टूबर 2021 (शुक्रवार) को पूजा पंडाल में हुआ।

इस अनोखे ऐतिहासिक समारोह के लिए सनराइज़ स्पाइसेस ने 66 पल्ली के साथ साझेदारी की है। आयोजन में 2021 की सबसे सुंदर और अनोखी दुर्गा पूजा देखने को मिलेगी। 11 अक्टूबर को सनराइज़ 66 पल्ली में बड़े स्तर पर महा षष्टी पूजा का आयोजन भी किया जाएगा। इसके बाद यहां ऐसी 10 असाधारण महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने सामाजिक रूढीवादी परंपराओं को तोड़ कर एक नई मिसाल कायम की है।

इस मौके पर बात करते हुए पीयुश मिश्रा- बिज़नेस हेड- सनराइज़ फूड्स, आईटीसी लि. ने कहा कि, “माएर हाथे,माएर आबाहन’, महिला सशक्तीकरण और सामाजिक बदलाव की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। 4 महिला पुजारियों की अगुवाई में होने वाली इस खास दुर्गा पूजा के साथ जुड़कर हमें बेहद खुशी हो रही है। हम सभी भक्तों के लिए एकसुखद, स्वस्थ्य और मंगलमय पर्व की कामना करते हैं।”

  सनराइज़ 66 पल्ली में सभी कोविड नियमों का पालन करते हुए 11अक्टूबर 2021 से 15अक्टूबर 2021 तक दुर्गा पूजा उत्सव का आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button