ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

कालेजों में दाखिले का आखिरी मौका आज, पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर मिलेगी सीट

रायपुर: राजधानी समेत प्रदेश भर के तमाम कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए नौ अक्टूबर आखिरी तारीख है। कालेजों में अंतिम दिन रिक्त सीटों पर आफलाइन और आनलाइन दोनों माध्यम से दाखिला करा सकते हैं। बता दें कि उच्च शिक्षा विभाग ने इस साल कालेजों में 16 हजार सीटें बढ़ाई हैं। इसके कारण अभी तक कुछ कालेजों में सीटें खाली रह गई हैं। ऐसे मेें छात्र-छात्राओं के लिए दाखिले के लिए यह आखिरी मौका है। इसके बाद तारीख नहीं बढ़ाई जाएगी

पं.रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने कालेजों और अध्ययनशालाओं में रिक्त सीटों पर दाखिले के बाद आनलाइन पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के डाटा की एंट्री करने के लिए कहा है। जिन कालेजों या अध्ययनशालाओं में सीटें रिक्त होंगी, वहां के प्राचार्य या विभागाध्यक्ष-आफलाइन आवेदन लेकर पहले आओ और पहले पाओ की तर्ज पर सीट देंगे।

दो बार बढ़ा चुके हैं तारीख, अब आगे नहीं

बता दें कि उच्च शिक्षा विभाग के शेड्यूल के अनुसार कुलपति की अनुमति से पहले 15 सितंबर तक आवेदन करके दाखिला लेने की छूट थी। इसके यह तारीख 30 सितंबर तक बढ़ाई गई थी। अब नौ अक्टूबर आखिरी तारीख है। इसके बाद तारीख नहीं बढ़ाई जाएगी। कालेजों में कोई भी सीट खाली न हो इसलिए अब ओपन टू आल किया जा रहा है ताकि सभी कालेजों को सीट भरने का अवसर मिल सके

कालेज और विश्वविद्यालयों में शनिवार को आखिरी मौका

रात 12 बजे तक पोर्टल बंद हो जाएगा और इसके बाद किसी भी हालत में प्रवेश की प्रक्रिया स्वीकार नहीं की जाएगी। अन्यथा की स्थिति में कालेज के प्राचार्य या प्रवेश प्रभारी जिम्मेदार होंगे। उन्होंने बताया कि समस्त प्राचार्य या अध्यक्ष से आग्रह है कि वे अपने कालेजों की रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए प्रक्रिया पूरी कर लें।

कालेजों और अध्ययनशालाओं में दाखिले के लिए यह आखिरी तारीख है। इसके बाद मौका नहीं मिलेगा। खाली सीटों पर दाखिला ले सकते हैं।

– डा. गिरीशकांत पांडेय, कुलसचिव, पं. रविवि

Related Articles

Back to top button