ब्रेकिंग
West Bengal News: बंगाल में 1 जून से महिलाओं को मिलेंगे ₹3000, शुभेंदु सरकार का 'अन्नपूर्णा भंडार' प... पीएम मोदी का वडोदरा से संबोधन: 'वर्क फ्रॉम होम' अपनाएं और सोने की खरीदारी टालें, जानें क्या है वजह Mira Bhayandar News: काशीमीरा में शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाने पर बवाल, सरनाईक और मेहता आमने-सामने BRICS Meeting Delhi: दिल्ली में जुटेगा BRICS, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव पर होगी चर्चा Rewa News: तिलक के दौरान दूल्हे के अफेयर का खुलासा, शादी से मना करने पर लड़की पक्ष को दौड़ा-दौड़कर प... Secunderabad News: बीटेक छात्र यवन की हत्या का खुलासा, लड़की के पिता-भाई समेत 10 आरोपी गिरफ्तार UP BJP Meeting Lucknow: 2027 चुनाव का रोडमैप तैयार करेगी BJP, लखनऊ में 98 जिलाध्यक्षों की बड़ी बैठक Katihar Crime News: कटिहार में मानवता शर्मसार, नाबालिगों को खूंटे से बांधकर पीटा, सिर मुंडवाकर जबरन ... Jamshedpur Triple Murder: जमशेदपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने पत्नी और दो बच्चों को उतार... Patna News: पटना के ‘एटीएम वाले सैलून’ पर बैंक का एक्शन, वायरल वीडियो के बाद हटाया गया SBI का बोर्ड
खेल

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर बड़ा उछाल, अब इस कीमत में मिल रहा 1 लीटर तेल

नई दिल्‍ली। Diesel और Petrol आज फिर महंगा हो गया है। Oil Companies ने शनिवार को डीजल के दाम में 35 पैसे और पेट्रोल में 30 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। शुक्रवार को भी पेट्रोल की कीमतों में 30 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। इसके साथ देश में ईंधन की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी का संभवत: यह सबसे लंबा दौर बन गया है।

सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम विपणन कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत रिकॉर्ड 103.84 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 109.83 रुपये प्रति लीटर हो गयी। डीजल की कीमतें भी दिल्ली में 92.47 रुपये के रिकॉर्ड उच्चस्तर को छू गयीं और मुंबई में यह 100 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंच गयीं। मुंबई में इस समय इसकी कीमत 100.29 रुपये प्रति लीटर है।

स्थानीय करों के आधार पर कीमतें एक राज्य से दूसरे राज्य में भिन्न होती हैं। ईंधन की कीमतों में लगातार वृद्धि के साथ यह मूल्य वृद्धि का सबसे लंबा दौर है। ओपेक प्लस (तेल उत्पादक देशों) द्वारा उत्पादन में वृद्धि को प्रति दिन चार लाख बैरल पर सीमित करने से अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड की कीमत 82 डॉलर प्रति बैरल से अधिक हो गयी है जिसकी वजह से ईंधन की कीमतों में बड़े अनुपात में वृद्धि की जा रही है।

एक महीने पहले ब्रेंट की कीमत लगभग 72 डॉलर प्रति बैरल थी। तेल का शुद्ध आयातक होने के नाते, भारत पेट्रोल और डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय कीमतों के अनुसार रखता है।

सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों – इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन ने क्रमश: 24 सितंबर और 28 सितंबर से डीजल एवं पेट्रोल की कीमतें बढ़ाने का सिलसिला फिर से शुरू कर दिया जिसके साथ ही उससे पिछले कुछ समय से मूल्य वृद्धि पर लगी रोक समाप्त हो गयी। तब से डीजल के दाम 3.85 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल के दाम 2.65 रुपये प्रति लीटर बढ़े हैं।

Related Articles

Back to top button