ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

लखीमपुर हिंसा: 12 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद केंद्रीय मंत्री का बेटा आशीष मिश्रा गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में पिछले रविवार को हुई हिंसा में आठ लोगों की मौत के मामले में पुलिस की अपराध शाखा ने केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के पुत्र आशीष मिश्र उर्फ मोनू को लगभग 12 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उप महानिरीक्षक उपेन्द्र अग्रवाल ने देर रात पत्रकारों को बताया कि आशीष पुलिस से पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा है और कई सवालों का जवाब नहीं दे रहा हैं। लिहाजा उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका मेडिकल कराने के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा और न्यायालय से पूछताछ के लिये पुलिस रिमांड में लेने की अपील की जाएगी।

आशीष शनिवार सुबह 10ः 38 बजे क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के सामने पेश हुआ था। वह स्कूटी से पुलिस लाइन पहुंचा और मीडियाकर्मियों को चकमा देते हुये पिछले गेट से प्रवेश कर गया। एसआईटी की टीम ने सुबह 11 बजे उससे पूछताछ शुरू कर दी। लगभग 12 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद डीआईजी ने रात करीब पौने 11 बजे बाहर निकल कर पत्रकारों को आशीष की गिरफ्तारी की औपचारिक घोषणा की।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आशीष साथ लाये साक्ष्यों में यह साफ नहीं कर सका कि वह घटना के समय कहां था। साथ लाये वीडियो में तिकुनिया में घटी हिंसक घटना के समय दंगल में होने की पुष्टि नहीं हो सकी है। आशीष की सफाई और साक्ष्यों से अधिकारी संतुष्ट नहीं हुये जिसके बाद उसे आईपीसी की धारा 302 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। उसका मेडिकल कराया जा रहा है जिसके बाद संभवत: रविवार सुबह उसे अदालत में पेश कर रिमांड में लेने की अपील की जाएगी। इस बीच जिले में एहतियात के तौर पर पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है। सूत्रों ने बताया कि एसआईटी ने आरोपी के सामने 40 सवालो की सूची रखी थी।

पूछताछ की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई। आरोपी दस लोगों का हलफनामा लेकर आया था जिन्होने स्वीकार किया था कि घटना के समय आरोपी दंगल में मौजूद था। इसके अलावा वह वीडियो की पेन ड्राइव साक्ष्य के तौर पर साथ लेकर आया था। पूछताछ के दौरान आशीष से एक लिखित बयान उसके वकील की उपस्थिति में लिया गया। आशीष के वकील अवधेश कुमार ने कहा कि उनका मुवक्किल नोटिस का सम्मान करता है और जांच में हर प्रकार से सहयोग देने को तैयार है। पूछताछ के दौरान डीआईजी और एसपी रैंक के अधिकारी मौजूद रहे।

इस बीच शुक्रवार रात लखनऊ पुलिस ने छापा मार कर आशीष के दोस्त अंकित दास के घर से एसयूवी बरामद की जो घटना के दिन वहां मौजूद थी। हालांकि अंकित पुलिस के हाथ नहीं लगा लेकिन पुलिस ने उसके चालक को हिरासत में ले लिया। अंकित दिवंगत बसपा सांसद अखिलेश दास का भतीजा है। इस मामले में पुलिस ने आशीष के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 120बी, 304ए 147,148,149 ,279 और 338 के तहत मामला दर्ज किया है।

गौरतलब है कि केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी ने अपने पुत्र को बेगुनाह बताते हुए दावा किया था। आशीष के नेपाल भागने की खबरो पर विराम लगाते हुए उन्होने कहा था कि वह घर पर है और जांच में पूरा सहयोग देने को तैयार है। इस बीच क्राइम ब्रांच में केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री के आवास पर दो बार नोटिस चस्पा कर आशीष को पुलिस लाइन में हाजिर होने के निर्देश दिये थे। पहली नोटिस के अनुसार उसे शुक्रवार को हाजिर होना था मगर वह नही आया जिसके बाद शुक्रवार को एक और नोटिस चस्पा कर उसे आज 11 बजे हाजिर होने को कहा गया था।

Related Articles

Back to top button