ब्रेकिंग
आदरणीय प्रधानमंत्री महोदय,शिक्षा मंत्री महोदय और तमाम राज्यों के सीएम साहब के नाम खुला पत्र सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज
विदेश

पाकिस्तान में बड़ा हादसा, सेना का विमान से गई 15 लोगों की जान

रावलपिंडीः पाकिस्तान के शहर रावलपिंडी में सेना का एक छोटा विमान मंगलवार तड़के आवासीय इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बचाव अधिकारी ने बताया कि इसमें 15 लोगों की मौत हो गई है। बचाव कार्यों के प्रवक्ता फारुक बट्ट ने कहा, ‘‘एक छोटा विमान आवासीय इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अब तक हमने 15 शव निकाल लिए हैं जिनमें 10 आम नागरिकों के और पांच चालक दल के सदस्यों के हैं। पाकिस्तानी सेना का यह विमान सेना के मुख्यालय के पास स्थित एक रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

मौके पर मौजूद एक संवाददाता ने कहा कि मलबे एवं तबाह हुए घरों से अब भी धुंआ उठ रहा है जबकि विमान के टुकड़े पास की छत पर पड़े नजर आ रहे हैं। सैन्य अधिकारियों ने घटनास्थल की घेराबंदी कर दी है जबकि स्थानीय निवासियों की भीड़ पास ही खड़ी है और उनमें से कुछ के आंसू नहीं थम रहे हैं।

विमानन सुरक्षा मामले में पाकिस्तान का रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं रहा है जहां पिछले कुछ सालों में विमानों एवं हेलीकॉप्टरों के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबरें अकसर सुनने को मिली हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button