ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
देश

लखीमपुर में किसानों से मिलने प्रधानमंत्री व मुख्‍यमंत्री अभी तक नहीं गए : प्रियंका

वाराणसी। किसान आंदोलन को लेकर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका वाड्रा इंडियो एयरलाइंस के विमान से रविवार को वाराणसी पहुंचीं। लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सीधे श्रीकाशी विश्‍वनाथ मंदिर के लिए रवाना हुईं। यहां से दर्शन-पूजन के बाद दुर्गाकुंड में मां कूष्मांडा मंदिर पहुंचीं। जगतपुर में पार्टी की किसान न्याय रैली में को संबोधित करते हुए कहा कि लखीमपुर में किसानों से मिलने प्रधानमंत्री व मुख्‍यमंत्री अभी तक नहीं गए। दुनिया के कोने-कोने तक पीएम घूम सकते हैं, देश-देश भ्रमण कर सकते हैं लेकिन अपने देश के किसानों से भेंट करने नहीं जा सकते। किसान आन्दोलन में अब तक 600 किसानों की मौत हुई लेकिन अभी भी आंदोलन जारी है क्योंकि किसानों को पता है कि हमारे फसल की कीमत उचित नहीं मिलेगी। सबकुछ पूंजीपतियों के हाथ में चला जायेगा। मोदी जी ने आंदोलन कर रहे किसानों को आन्दोलनजीवी कहा, आतंकी कहा। योगी ने किसानों को उपद्रवी कहा। लखीमपुर में देखा कि देश 6 किसानों को निर्ममता से कुचल दिया। पीड़ित किसानों ने न्याय की मांग की। मैं रात में वहां जाने की कोशिश की तो पुलिस की घेरेबंदी कर मुझे रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन अपराधी को पकड़ने को पुलिस नहीं भेजा गया। आरोपी को पुलिस ने निमंत्रण दिया, इतिहास में कभी आपने देखा और सुना नहीं होगा।आजादी का अमृत महोत्सव जो मनाया जा रहा है वो आजादी हमें किसानों ने दिया है, किसान के बेटों ने दिया है। पुलिस प्रशासन विपक्ष के नेताओं को रोकने की कोशिश की।पीड़ित परिवार को नजरबंद किया गया । अपराधियों पर कोई लगाम नहीं है। जिसके बेटे ने ऐसा काम किया उसको बचाने का काम सरकार कर रही है। जो सीएम लखीमपुर जा सकते थे वे उनके हाथ पकड़ने और आंशु पोछने नहीं पहुंचे। इस सरकार में न दलित सुरक्षित हैं, न अल्पसंख्यक सुरक्षित हैं, न महिला सुरक्षित हैं, न नौजवान सुरक्षित हैं। इस देश में केवल प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और उनसे जुड़े लोग और उनके खरबपति मित्र सुरक्षित हैं।

प्रियंका मंदिर पहुंच गईं और दर्शन-पूजन कर रही हैं। गर्भगृह में हो रही पूजा महंत परिवार के बब्लू महंत के आचार्यत्व में मंदिर के पुजारी करा रहे। बिस्मिल्लाह खां के नाती अजदार हुसैन, बन्ने खां, जाहिद हुसैन, आजाद खां ने प्रियंका गांधी का शहनाई धुन से स्वागत किया। प्रियंका गांधी अन्नपूर्णा मन्दिर में भी मत्था टेकने गईं। इसके बाद दुर्गाकुंड स्थित मां कूष्‍माडां मंदिर में पूजा करने पहुंचीं। यहां से अब लंका, सुंदरपुर होते हुए जगतपुर में आयोजित किसान रैली के लिए निकली। इस बीच दुर्गाकुंड के पास भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रियंका के खिलाफ नारे लगाए तो कांग्रेस के कार्यकार्ताओं ने विरोध जताया। इससे माहौल कुछ देर के लिए गर्म हो गया। दुर्गाकुंड से लंका, सुंदरपुर होते हुए किसान रैली स्‍थल जगतपुर पहुंची प्रियंका। रैली में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी हैं। एयरपोर्ट पर प्रियंका और भूपेश बघेल का पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। एयरपोर्ट पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, राष्ट्रीय सचिव प्रमोद तिवारी, विधायक आराधना मिश्रा, पूर्व विधायक अजय राय, त्रिभुवन नाथ पांडेय सहित कांग्रेस के अन्य नेता पहुंच हैं।

लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर सरकार को घरेने की पूरी तैयारी है। जगतपुर इंटर कालेज मैदान में रविवार दोपहर एक बजे से आयोजित जनसभा को विधानसभा चुनाव अभियान का श्रीगणेश माना जा रहा है। प्रियंका इसकी शुरूआत श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर व दुर्गाकुंड में मां कूष्मांडा का दर्शन कर करेंगी। शारदीय नवरात्र के चौथे दिन देवी के इसी स्वरूप के दर्शन का विधान है

प्रोटोकाल के मुताबिक प्रियंका एयरपोर्ट से सीधे बाबा श्रीकाशी विश्वनाथ दरबार जाएंगी। यहां विधि-विधान से दर्शन-पूजन करने के बाद वह बाबा का अभिषेक कर प्रदेश में सरकार बनाने का संकल्प लेकर आशीष मांगेगी। इसके बाद दुर्गाकुंड स्थित मां कुष्मांडा का दर्शन-पूजन के बाद बीएचयू-सुंदरपुर होते हुए जगतपुर सभा स्थल पहुंचेगी। यहां जनसभा को संबोधित करने के बाद वह सीधे एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगी। इसके बाद एयरपोर्ट के वेटिंग हाल में वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कुछ स्थानीय नेताओं से मुलाकात करेंगी।

इन रास्‍तों से होकर निकलेगा प्रियंका का काफिला

वाराणसी एयरपोर्ट से प्रियंका का काफिला गिलट बाजार, भोजूबीर, अर्दली बाजार, हुकुलगंज होते हुए सिटी स्‍टेशन अलईपुर, गोलगडढा जाएंगी। यहां पर पार्टी कार्यकर्ता उनका अभिनंदन करेंगे। इसके बाद पीलीकोठी, विश्‍वेश्‍वरगंज, मैदागिन, चौक होते हुए विश्‍वनाथ मंदिर पहुंचेंगी। यहां गर्भगृह में करीब पंद्रह मिनट पूजन करेंगी। इसके बाद गोदौलिया, जंगमबाडी, मदनपुरा, पांडेयहवेली, सोनारपुरा, शिवाला, रवींद्रपुरी कालोनी होते हुए दुर्गाकुंड स्थित दुर्गा मं‍दिर जाएंग। यहां पूजा-अर्चना के बाद लंका, सुंदरपुर, डीएलडब्‍ल्‍यू गेट से जगतपुर के लिए निकलेंगी।

सूबे में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है: राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश सह प्रभारी राजेश तिवारी

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश सह प्रभारी राजेश तिवारी के अनुसार सूबे में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, बुनकरों और व्यापारियों की समस्या हो या फिर महिलाओं की प्रियंका वाड्रा मंच से सभी मुद्दों पर बात करेंगी। साथ ही वह इन सभी मुद्दों पर सरकार से सवाल भी करेंगी। उन्होंने कहा कि लखीमपुर खीरी के आंदोलन के बाद से प्रियंका गांधी वाड्रा के तेवर में बदलाव दिख रहा है। उनका जुझारूपन बता रहा है कि विधानसभा चुनाव में वह हर मुद्दे पर लड़ेंगी। इसका आगाज वह पीएम मोदी के गढ़ से कर रही हैं। इसके साथ ही कांग्रेस का यूपी मिशन 2022 अभियान शुरु हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button