ब्रेकिंग
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रि... तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले में सामने आया एक बेहद अजीबोगरीब और हैरान करने वाला मामला, एक्स गर्लफ्रें... कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मां... भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता म... दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलत...
देश

हादसा या साजिशः सपा नेता के ट्रक ने किया था उन्नाव रेप पीड़िता का एक्सीडेंट

रविवार को उन्नाव रेप पीड़िता के साथ एक बार फिर एक बड़े हादसे का शिकार हो गई है। इस बार पीड़िता की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। रविवार को उन्नाव रेप पीड़िता का एक्सीडेंट हो गया जिसे हादसा नहीं साजिश बता रहे हैं पीड़िता के घर वाले। लेकिन इस मामले मेें विपक्ष इस मामले में सरकार को घेर रहा है वहीं इस मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है। कार में टक्कर मारने वाला ट्रक फतेहपुर के सपा नेता व पूर्व जिला सचिव नंदू पाल के भाई का है। सपा नेता का कहना है कि इसे साजिश बताकर बेवजह तूल दिया जा रहा है, जबकि यह महज हादसा है। हम लोग विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को जानते तक नहीं हैं, बस नाम सुना है। रही ट्रक के नंबर प्लेट में कालिख पोतने की वजह, तो यह  केवल फाइनेंसर की नजरों से बचना था। यदि कहीं भी साजिश प्रतीत हो रही है तो सरकार इसकी सीबीआई जांच करा ले। ताकि सच्चाई सामने आ सके।

फतेहपुर ललौली कस्बे के सातआना मोहल्ला निवासी सपा नेता नंदकिशोर पाल उर्फ नंदू पाल की पत्नी रामाश्री पाल सपा से असोथर ब्लॉक की प्रमुख रह चुकी हैं। सपा नेता चार भाई हैं। दूसरे नंबर पर देवेंद्र किशोर पाल, तीसरे नंबर मुन्ना पाल और सबसे छोटा दिलीप पाल है। दिलीप का मकान लालगंज में है। तीन भाइयों के ललौली के साथ शहर के नई तहसील के सामने पाल नगर में अलग-अलग मकान हैं। चारों भाइयों के बीच 27 ट्रक हैं। इसके अलावा लखनऊ रोड पर्र ईंट-भट्ठा है। जानकारी के अनुसार बता दें कि रायबरेली में उन्नाव की रेप पीड़िता की कार में टक्कर मारने के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार देर रात सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी। इस संबंध में केन्द्र सरकार को औपचारिक पत्र भेज दिया गया है।

पीड़िता का परिवार सोमवार सुबह से ही इस मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहा था। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रमुख सचिव गृह अरविन्द कुमार ने रात में रायबरेली एसपी की रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच की अब तक की पड़ताल, हत्या की एफआईआर और कुछ अन्य दस्तावेज मंगवाये। उन्नाव रेप पीड़िता की कार में ट्रक की टक्कर लगने के मामले में भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर समेत 10 लोगों के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला और साजिश का मुकदमा दर्ज कराया गया है। कुलदीप सेंगर दुष्कर्म कांड में आरोपी भी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button