ब्रेकिंग
Auraiya Cyber Crime: बैंक कर्मचारी बनकर लूटने वाला शातिर ठग गिरफ्तार; APK फाइल और लिंक भेजकर उड़ाता ... Rajasthan Police SI Recruitment 2021: एसआई भर्ती परीक्षा रद्द; सुप्रीम कोर्ट ने सिलेक्टेड कैंडिडेट्स... Rohtas Road Accident: रोहतास में भीषण सड़क हादसा; शादी से लौट रहे एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, बस... West Bengal Election Results 2026: बंगाल में मोदी की 'गारंटी' और शाह की 'रणनीति' का जादू; 200 के करी... Administrative Update: लोकायुक्त के बाद अब राज्य विधि आयोग होगा 'गुलजार'; जल्द हो सकती है अध्यक्ष और... Jharkhand Politics: कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव को एक साल की जेल; पूर्व मंत्री रणधीर सिंह समेत 15 बर... DSPMU Ranchi: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में छात्रों का उग्र प्रदर्शन; फीस वृद्धि वापस ... Jharkhand Transport: रांची में सिटी बस सेवा ठप, यात्री परेशान; नई बसों के अपडेट का नहीं खत्म हो रहा ... Ayushman Bharat Digital Mission: देवघर सदर अस्पताल में डिजिटल बदलाव की तैयारी, मरीजों को मिलेंगी हाई... Jharkhand Police: हजारीबाग पुलिस का बड़ा एक्शन प्लान; 388 स्थानों पर तैनात होगा विशेष बल, सुरक्षा के...
देश

योगी आदित्यनाथ पर बरसे छत्तीसगढ़ के CM, कहा- इतना बड़ा कायर और डरपोक इंसान मैंने नहीं देखा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर निशाना साथा।   भूपेश बघेल ने उन्हे ‘‘कायर’’ बताया और कहा कि वह कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा से इतने ‘‘डरे’’ हुए थे कि उन्हें हिरासत में रखा और लखीमपुर खीरी में हिंसा के बाद उन्हें वहां जाने नहीं दिया।

बता दें कि बघेल ने लखीमपुर खीरी हिंसा के बाद सीतापुर में प्रियंका को हिरासत में रखे जाने का जिक्र करते हुए यह टिप्पणी की।
वाराणसी में पार्टी की ‘‘किसान न्याय रैली’’ को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजनपा की आलोचना की कि वह धर्म के नाम पर लोगों को विभाजित करती है जो उसने ‘‘अंग्रेजों से सीखा’’ है।

संत किसी से नहीं डरते, लेकिन योगी ‘‘बड़ा कायर’’ साबित हुआ
योगी पर निशाना साधते हुए बघेल ने कहा कि उन्होंने सुना था और यह मानते थे कि संत किसी से नहीं डरते, लेकिन यह योगी ‘‘बड़ा कायर’’ साबित हुआ। उन्होंने कहा, ‘‘वह इतने कायर हैं कि एक महिला प्रियंका गांधी वाद्रा से डर गए कि उन्हें लखीमपुर खीरी भी जाने नहीं दिया और चार दिनों तक जेल में रखा। मैं नहीं जानता था कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री इतने बड़े कायर होंगे।’

इतना कायर और डरपोक इंसान मैंने नहीं देखा
बघेल ने कहा कि जब मैं रायपुर से लखनऊ पहुंचा तो मुझे हवाई अड्डे से बाहर नहीं जाने दिया गया। जब मैंने कहा कि मैं उत्तर प्रदेश में कांग्रेस कार्यालय जाना चाहता हूं और मैं प्रियंका गांधी से मिलना चाहता हूं तो मुझे कहा गया कि मैं हवाई अड्डे से बाहर नहीं जा सकता हूं। इतना कायर और डरपोक इंसान मैंने नहीं देखा।

Related Articles

Back to top button