ब्रेकिंग
देश भर में चर्चा का विषय बनी पूर्व विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी: पत्तल उछालने से लेकर हाईटेंशन ट... देश भर में मनाया जा रहा है संविधान दिवस: पीएम मोदी ने विशेष लेख लिखकर संविधान की महत्ता, सामाजिक न्य... 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के 18 साल पूरे: सबसे कम उम्र की चश्मदीद गवाह देविका रोटावन ने याद किया उस खौ... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता: इस साल घाटी में लोकल युवाओं की आतंकी स... बिहार के पूर्व सांसद आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका: समय से पूर्व रिहाई का आदेश रद्द, ए... मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर प्राचीन पत्थर के स्तंभ 'दीपथून' पर नहीं जल सका दीपक: सुप्रीम कोर्ट... श्रीनगर में आयोजित 'वक्फ दिवस' समारोह के दौरान बजाए गए 'वंदे मातरम' पर धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि ... उत्तराखंड की राजनीति में गरमाई 'बैणी-भुली योजना': 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी ... अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ का फाइनल स्थगित: नदावां गांव में उमड़ी बेकाबू भीड़ के ... बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुसाफिरखाना की तोड़फोड़ पर लगी रोक सोमवार तक रखी बरकरार, परिसर में प्रवेश पर लगा...
देश

बॉलीवुड हस्तियों के लिए चुनाव का स्वाद रहा खट्टा-मीठा

नई दिल्ली: किसी के हिस्से में प्यास आयी, किसी के हिस्से में जाम आया। एक पुरानी फिल्म के गीत की पंक्ति 2019 के लोकसभा चुनाव में किस्मत आजमाने वाले बॉलीवुड हस्तियों के लिए सटीक बैठती है जिनमें किसी को जीत मिली है तो किसी को हार। बॉलीवुड की दुनिया से राजनीति के पायदान में कदम रखने वाले पंजाबी पुत्तर सनी देओल पहली बार भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार के रूप में पंजाब के गुरदासपुर लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरे और कांग्रेस के सुनील जाखड़ को 77 हजार से अधिक मतों से पराजित का पहली जीत का स्वाद चखा। पहली बार राजनीति के मैदान में उतरने वाली उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस के टिकट पर मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा लेकिन यहां किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया और उन्हें भाजपा उम्मीदवार गोपाल शेट्टी के हाथों करीब चार लाख 65 हजार से मतों से शिकस्त मिली।

शॉटगन के नाम से मशहूर अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा यूं तो दो बार सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं लेकिन भाजपा में बगावती तेवर के कारण पार्टी ने इस बार उन्हें उनकी परंपरागत सीट पटना साहिब से टिकट नहीं दिया। बाद में उन्होंने भाजपा का साथ छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया और कांग्रेस ने उन्हें पटना साहिब से उम्मीदवार बनाया लेकिन यहां उनका भाजपा के धुरंधर नेता केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद से मुकाबला रहा और जीत के मुगालते में रहने के बावजूद वह दो लाख से अधिक वोटों से चुनाव हार गये। सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा भी पहली बार चुनाव मैदान में उतरने वालों में शामिल रही और उन्होंने समाजवादी पार्टी का ध्वज हाथ में लिया और लखनऊ सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा । यहां भाजपा की ओर से कद्दावर नेता केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सिन्हा को 3,85,302 मतों से शिकस्त दी।

टेलीविजन की सेलिब्रिटी रही स्मृति ईरानी ने इस बार अपनी क्षमता का जबरदस्त प्रदर्शन किया। केंद्रीय मंत्री का पदभार संभाल रही ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ उनकी पार्टी के गढ़ अमेठी से फिर चुनाव लड़ा। इस बार भी दोनों प्रतिद्वंद्वी आमने-सामने थे लेकिन बाजी ईरानी के हाथ लगी और उन्होंने गांधी को परास्त किया। तीन बार सांसद रहे उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर इस दफा फतेहपुर सीकरी से चुनाव मैदान में थे। उन्हें भाजपा के राजकुमार चाहर ने करीब 4,94,000 वोटों से हराया। ड्रीमगर्ल के नाम से मशहूर हेमामालिनी के नसीब ने इस बार भी उनका साथ दिया और उन्होंने मथुरा से राष्ट्रीय लोकदल के कुंवर नरेंद्र सिंह को 2,93,471 वोटों से हराकर सीट पर कब्जा बरकरार रखा।

चुनावी जीत-हार के खेल में बॉलीवुड अदाकारा जया प्रदा इस बार पिछड़ गयी। समाजवादी पार्टी में रहते दो बार सांसद निर्वाचित जयाप्रदा को इस बार भाजपा ने रामपुर से उम्मीदवार बनाया , लेकिन उन्हें यहां सपा के मोहम्मद आजम खान के हाथों हार का सामना करना पड़ा। मौजूदा सांसद किरण खेर ने चंडीगढ़ सीट से कांग्रेस के पवन कुमार बंसल को 46,970 वोटों से पराजित कर यहां अपना कब्जा बरकरार रखा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button