ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
देश

बिलासपुर के कानन पेंडारी जू में नर जंगली बिल्ली की मौत, सुरक्षा पर सवाल

बिलासपुर: कानन पेंडारी जू में वन्य प्राणियों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार की सुबह एक 14 से 15 साल उम्र के जंगली बिल्ली की अचानक मौत हो गई। वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पर जू प्रबंधन का मानना है कि वह उम्रदराज हो गया था। पोस्टमार्टम के बाद जू में ही बिल्ली का अंतिम संस्कार किया गया

कानन पेंडारी में रखे गए वन्य प्राणियों की 65 प्रजातियों में एक जंगली बिल्ली भी है। जिसे एक केज में रखा गया है। पर्यटकों के बीच यह भी आकर्षक का केंद्र रहता है। सोमवार की सुबह केज का जूकीपर पहुंचा तो नर बिल्ली केज में अचेत पड़ा था। वह हड़बड़ा गया।

तत्काल अधीक्षक संजय लूथर, रेंजर विजय साहू और पशु चिकित्सक डा. अजीत पांडेय को सूचना दी। इस पर तीनों कानन पेंडारी जू पहुंचे। जांच के दौरान डा. पांडेय ने मौत होने की पुष्टि की। इसके बाद शव को उठाकर कानन पेंडारी जू के अस्पताल में लाया गया। चूंकि मौत अचानक हुई है इसलिए जू प्रबंधन की चिंता बढ़ गई। उन्होंने पोस्टमार्टम कराने का निर्णय लिया।

जू के चिकित्सक डा. पांडेय, क्रोकोडायल पार्क की पशु चिकित्सक डा. तृप्ति सोनी ने मृत बिल्ली का पोस्टमार्टम किया। इस दौरान उसका बिसरा भी एकत्र कर सुरक्षित रखाया गया। बिसरा को जांच के लिए भेजा जाएगा। जू अधीक्षक संजय लूथर ने बताया कि प्रथम दृष्टया में नर जंगली बिल्ली की मृत्यु उम्रदराज होने के कारण प्रतीत होता है।

हालांकि जू प्रबंधन किसी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहता। इसलिए बिसरा जांच के लिए भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद वजह स्पष्ट होगी। मालूम हो कि इससे पहले जू में दो बाइसन, शुतुरमुर्ग आदि वन्य प्राणियों की अचानक मौत हुई थी।

Related Articles

Back to top button