ब्रेकिंग
गोलाबारी और घुसपैठ का दौर खत्म, अब पर्यटन की नई पहचान बन रहे जम्मू-कश्मीर के LoC से सटे सीमावर्ती गा... Kinner Kailash Yatra 2026 Registration Date: किन्नर कैलाश यात्रा 30 जुलाई से शुरू! ऑनलाइन रजिस्ट्रेश... हरियाणा में भर्ती परीक्षाओं के 'पेपर लीक' पर छिड़ा सियासी संग्राम, AAP नेता अनुराग ढांडा ने बीजेपी क... भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में फिर गरमाई सियासत, परिजनों ने प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरो... NEET पेपर लीक मामले में बनी फास्ट ट्रैक कोर्ट की पहली सुनवाई टली, सीबीआई वकील के न पहुंचने पर मिली 3... जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान PM मोदी के खिलाफ बने आपत्तिजनक वीडियो पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोश... जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के बाद देश की सियासत में बड़ा बदलाव, Gen Z को साधने में जुटे PM मोदी और ... इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, मकर द्वार पर NDA सांसदों ने लगाए 'प्रधान जिंदाबाद' के न... PoK में भारी तनाव और हिंसा के बीच 27 जुलाई से विधानसभा चुनाव शुरू, 3 चरणों में होगी वोटिंग बिहार बंद के दौरान सिवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला SIT जवान सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू
देश

सरकार ने कोविशील्ड की और एक करोड़ डोज का दिया ऑर्डर, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने युवाओं से की यह अपील

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खिलाफ जारी टीकाकरण अभियान में इस्तेमाल के लिए सरकार ने बुधवार को सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को कोविशील्ड की और एक करोड़ डोज की खरीद का ऑर्डर दिया। टीकाकरण अभियान में 18 दिन के भीतर देश में 40 लाख लोगों को कोरोना रोधी टीके लगाए गए हैं। इसके साथ ही भारत सबसे तेज गति से इस आंकड़े तक पहुंचने वाला देश बन गया है।

1.10 करोड़ डोज की हुई थी पिछली खरीद

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड ने पुणे की कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट में सरकार और नियामक मामलों के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह के नाम से खरीद ऑर्डर जारी किया है। सरकार को कोविशील्ड की प्रत्येक खुराक 210 रुपये (जीएसटी समेत) की पड़ेगी। सरकार ने सीरम से 11 जनवरी को भी इसी दर पर वैक्सीन की 1.10 करोड़ डोज खरीदी थी।

41 लाख से ज्यादा लोगों को लगे टीके 

सरकार ने उसी दिन सीरम से 1.10 करोड़ डोज के अलावा और 4.5 करोड़ डोज खरीदने की बात कही थी। टीकाकरण के लिए कोविशील्ड के साथ ही भारत बायोटेक की कोवैक्सीन का इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बुधवार सुबह तक देश में 41 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना रोधी टीके लगाए गए। मंत्रालय ने कहा, ‘कोरोना रोधी टीके लगाने के मामले में भारत एक फरवरी को दुनिया के शीर्ष पांच देशों की सूची में था। भारत तेज गति से यह टीकाकरण जारी रखेगा।’

टीकाकरण के बारे में सही सूचना फैलाने के लिए आगे आएं युवा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कोरोना रोधी टीकाकरण को लेकर सही सूचना फैलाने के लिए युवाओं का सहयोग और समर्थन मांगा है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण अभियान और महामारी से जुड़ी सरकार की नीतियों के बारे में लोगों तक सही जानकारी पहुंचाने के लिए युवाओं को आगे आने चाहिए। श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के 94वें स्थापना दिवस के मौके पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये छात्रों को संबोधित करते हुए हर्षवर्धन ने कहा कि महामारी की वजह से तात्कालिक तौर पर विकास की योजनाएं पटरी से उतर गई हैं।

Related Articles

Back to top button