ब्रेकिंग
Namo Bharat News: दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर नमो भारत की 10 अतिरिक्त ट्रिप्स; अब और भी आसान होगा सफर Border Security News: घुसपैठ और तस्करी पर नकेल; अमित शाह ने जिला अधिकारियों को सौंपी अहम जिम्मेदारी,... Modi Govt 12 Years: मोदी सरकार के केंद्र में 12 साल पूरे; भाजपा मनाएगी भव्य जश्न, 2047 का रोडमैप होग... Ayushman Bharat Delhi: दिल्ली में 7.72 लाख से ज्यादा आयुष्मान कार्ड जारी; 10 लाख तक का मिल रहा कैशले... Annapurna Bhandar Update: लक्ष्मी भंडार में गड़बड़ियों का दावा; बंगाल सरकार ने शुरू की नई स्कीम, जून स... TMC Leaders in Legal Trouble: ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें; भड़काऊ टिप्पणी को लेकर ... Action Against Bhojpuri Singer: सम्राट चौधरी पर गाली-गलौज और अभद्र भाषा; पटना साइबर पुलिस ने गायक चु... CAT Stay on DGHS Chief Transfer: दिल्ली DGHS प्रमुख डॉ. वत्सला अग्रवाल के तबादले पर CAT की रोक; सरका... Supreme Court Verdict: एसआईआर की संवैधानिक वैधता पर कोर्ट का फैसला; अभिषेक मनु सिंघवी बोले- 'चुनाव आ... Lucknow Gangrape Case: यूपीएससी छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरार आरोपितों पर 25-25 हजार का ...
व्यापार

बड़ी खबर! इन किसानों को नहीं मिलेंगे 11वीं किस्त के 2000 रुपये, जानिए- क्या है वजह

PM Kisan Samman Yojana: पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana 11th Installment) के तहत किसानों के खाते में 31 मई को पैसे आने वाले हैं. कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने एक कार्यक्रम के दौरान इसकी जानकारी दी. लेकिन कई बार आवेदन में हुई गलतियों की वजह से कुछ किसानों की किस्त अटक जाती है.

क्यों अटक जाते हैं पैसे?

दरअसल, पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana Benefits) के तहत केंद्र सरकार के पास करोड़ों आवेदन आते हैं लेकिन, इनमें से कई आवेदन पेंडिंग रह जाते हैं क्योंकि उनमें कई तरह की गलती भी होती है, और फिर इन किसानों की किस्त रुक जाती है. इसमें बैंक डिटेल से लेकर टायपिंग तक की गलतियां होती है. कई बार नाम गलत हो जाते हैं और कई बार डिटेल आधार कार्ड से मैच नहीं करता है.

हो सकती हैं गलतियां

– फॉर्म भरते समय अपना नाम अंग्रेजी में लिखे.–  जिनका नाम आवेदन में हिंदी में है, वे उसे अंग्रेजी में कर लें.– अगर आवेदन में नाम और बैंक खाते में आवेदक का नाम अलग-अलग है तो आपका पैसा अटक सकता है.– अगर बैंक का IFSC कोड, बैंक अकाउंट नंबर और गांव का नाम लिखने में गलती हुई तो भी आपकी किस्त आपके खाते में नहीं आएगी.– हाल ही में, बैंकों के विलय के कारण IFSC कोड बदल गए हैं. इसलिए आवेदक को अपना नया IFSC कोड अपडेट करना होगा.

ऐसे सुधारें गलतियां

1. इसके लिए सबसे पहले आप pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं.2. अब ‘किसान कॉर्नर’ के विकल्प को चुनें. 3. यहां आपको ‘आधार एडिट’ का विकल्प दिखाई देगा, यहां आप अपने आधार नंबर में सुधार कर सकते हैं.5. अगर आपने अपना बैंक एकाउंट नंबर में गलती की है तो आपको इसे सुधारने के लिए कृषि विभाग के कार्यालय या लेखपाल से संपर्क करना होगा.

Related Articles

Back to top button