ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
देश

पटाखों से झुलसे लोगों के लिए रायपुर में निश्शुल्क शिविर

रायपुर। दुर्घटनाओं के मद्देनजर पटाखों से झुलसे लोगों के लिए निश्शुल्क उपचार की व्यवस्था की गई है। रायपुर के वरिष्ठ नेत्र व कांटेक्ट लेंस विशेषज्ञ डा. दिनेश मिश्र ने बताया कि शिविर फूल चौक स्थित रायपुर नेत्र चिकित्सालय में चार नवंबर शाम से पांच नवंबर की रात्रि तक संचालित होगा। पटाखों से किसी भी तरह की दुर्घटना के लिए यहां आकर निश्शुल्क चिकित्सा सुविधा ले सकते हैं
इसके लिए परामर्श व उपचार के लिए फोन नंबर 4026101, 98274-00859 (मो.) पर भी संपर्क किया जा सकता है। डाक्टर मिश्रा ने बताया कि पटाखों से होने वाली दुर्घटनाओं को ध्यान में रखकर पिछले 30 वर्षों से शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

डा. दिनेश मिश्र ने कहा कि नेत्र ज्योति अनमोल है, लेकिन असावधानी से चलाए गए पटाखे किसी भी व्यक्ति की नेत्र ज्योति के लिए खतरा साबित हो सकते हैं। पटाखा बनाने में गंधक, पोटाश, कोयला, कंकड़, सुतली, कपड़े, कागज का उपयोग होता है।
आंख के नजदीक पटाखा फूटने से आंखों में गैस, बारूद, कोयला चला जाता है, जिससे पलकें, आंखों की झिल्ली, कंजेक्टाइवा, पुतली व अंदरूनी हिस्से को साधारण से गंभीर रूप से क्षति पहुंच सकती है। बड़े पटाखों से आंख में चोट से आंख में खून उतरने, मोतियाबिंद होने व आंख का परदा उखड़ने तक की आशंका हो सती है।
24 घंटे शुरू रहेंगी आपात चिकित्सा सेवाएं
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि आंबेडकर अस्पताल, डीकेएस सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल और जिला अस्पताल में आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं 24 घंटे शुरू रहेगी। आंबेडकर अस्पताल में आपातसेवाओं की जानकारी लेने के लिए 07712890113 पर काल कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button