ब्रेकिंग
लातेहार से नक्सलवाद का अंत तय! TSPC और JJMP का सफाया; बचे केवल 2 इनामी माओवादी, एसपी बोले- "जल्द होग... झारखंड कांग्रेस का बड़ा एक्शन: पूर्व मंत्री के.एन. त्रिपाठी को थमाया कारण बताओ नोटिस, 7 दिनों में मा... देवघर में राजकीय श्रावणी मेला 2026 का भव्य शुभारंभ, कांवरियों के लिए पहली बार शुरू हुई नि:शुल्क क्लॉ... झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण से बड़ा अपडेट, 14 लाख से अधिक वोटर हुए अनमैप्ड पाकुड़ के तिलभीट्टा गांव में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया एक कारोबारी 2 करोड़ 20 लाख के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा की गिरफ्तारी के बाद रांची पहुंचे सीआरपीएफ डीजी जीपी सिंह महतारी वंदन योजना के तहत फॉर्म भरने के बाद भी नहीं मिली पहली किस्त, MCB जिले की महिलाओं का फूटा गुस्... देश के सर्वोच्च संवैधानिक भवन 'राष्ट्रपति भवन' में रचा गया इतिहास, बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति ... सूरजपुर की जयनगर सहकारी समिति में 20 लाख का खाद घोटाला, रिकॉर्ड से गायब पाई गईं यूरिया व डीएपी की बो... कोरिया: कटकोना सरपंच शिप्रा पद से बर्खास्त! एसडीएम बैकुण्ठपुर ने धारा 40(1) के तहत जारी किया आदेश
देश

लालू के बड़े लाला की चेतावनी….. जल्द कई चेहरों से नकाब उतारूंगा…

पटना । राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े सुपुत्र और हसनपुर विधायक तेज प्रताप यादव ने कहा है कि उन्हें नासमझ समझने वालों को वह बेनकाब करने वाले हैं। चेतावनी भरे लहजे में तेज प्रताप ने फिर विरोधियों पर तीखा हमला बोला है। शनिवार को ट्वीट करते हुए तेजप्रताप ने कहा है कि वक्त आ चुका है…एक बड़े खुलासे का, जल्द उन सभी चेहरों से नकाब उतारूंगा…जिन्होंने मुझे नासमझ समझने की भूल की।
अपने ट्वीट में तेजप्रताप ने फिलहाल समय सीमा या तारीख तय नहीं की है कि वे कब चेहरों को बेनकाब करने वाले हैं। लेकिन इतना जरूर कहा है कि जल्द ही वह यह काम करने वाले हैं। कुछ दिन पहले ही बिहार दिवस कार्यक्रम के दौरान कई बच्चे खाना खाने के बाद बीमार पड़ गए थे। बाद में ये पता चला था, उन्हें फूड पॉइजनिंग हुई है। यह मुद्दा बनाते हुए तेजप्रताप ने नीतीश पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि पहले जहरीली शराब और जहरीले खाने से बच्चे की जिंदगी के साथ खिलवाड़, शर्म करो नीतीश कुमार।

Related Articles

Back to top button