ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

अब शोपियां के फेरीपोरा में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा, 34 घंटों में पांचवी मुठभेेड़

श्रीनगर : कश्मीर घाटी में अल्पसंख्यकों को निशाना बनाकर शांति के माहौल को बिगाड़ रहे आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षाबलों ने अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शोपियां के तुलरान मेंं द रजिस्टेंस फ्रंट टीआरएफ के तीन आतंकियों को मार गिराने के बाद अब सुरक्षाबलों ने शोपियां के ही फेरीपोरा इलाके में आतंकवादियों को घेर रखा है। दोनों ओर से गोलीबारी का सिलसिला जारी है। घेराबंदी में दो से तीन आतंकियों के फंसे होने की संभावना जताई जा रही है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि विश्वसनीय सूत्रों के आधार पर एसओजी, सेना की 34 आरआर और सीआरपीएफ के संयुक्त दल ने फेरीपोरा की घेराबंदी कर जैसे ही तलाशी अभियान शुरू किया। इलाके में छिपे आतंकियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। पहले तो सुरक्षाबलों ने छिपे हुए आतंकियों को आत्मसमर्पण करने का मौका दिया परंतु जब उन्होंने हथियार डालने से इंकार कर दिया तो उन्होंने भी जवाब में फायरिंग शुरू कर दी। फिलहाल दोनों ओर से गोलीबारी का सिलसिला जारी है। एहतियात के तौर पर इलाके में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। आतंकवादियों की घेराबंदी के लिए अतिरिक्त सुरक्षाबलों को भी बुलाया गया है।

आपको बता दें कि पिछले 34 घंटों में कश्मीर घाटी में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच यह पांचवीं मुठभेड़ है। इन मुठभेड़ों में अभी तक सुरक्षाबलों ने पांच आतंकवादियों को ढेर कर दिया है। ये सभी आतंकी लश्कर-ए-तैयबा के दूसरे धड़े द रजिस्टेंस फ्रंट से संबंधित थे। मारे जाने वाले आतंकियों में सूमो चालक व रेहड़ी चलाने वाले बिहार निवासी के हत्यारे भी शामिल थे।

Related Articles

Back to top button