ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर भारी बारिश के चलते भरा पानी, फ्लाइट पकड़ने के लिए पैसेंजरों को ट्रैक्टर से करनी पड़ रही सवारी

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में बीते दिन भारी बारिश दर्ज हुई है, जिसके चलते लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। आलम यह रहा कि भारी बारिश के चलते केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे सहित कई इलाकों में जलभराव हो गया। एयरपोर्ट जाने वाली सड़क पर जलभराव के कारण यात्रियों का एयरपोर्ट तक पहुंचना मुश्किल हो गया। यात्रियों को एयरपोर्ट के बाहर ट्रैक्टर पर ले जाते देखा गया। सोमवार को हुई बारिश के चलते शहर में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। मौसम विभाग की तरफ से आज भी भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है।

घर में पानी घुसने के चलते हुए शार्ट सर्किट,  एक की मौत

भारी बारिश के बाद, बेंगलुरु के कोनप्पना अग्रहारा सीमा में एक घर में पानी भर जाने से शार्ट सर्किट हुआ। इसके चलते एक व्यक्ति की मौत भी हो गई। बेंगलुरु सिटी के वेस्ट डिवीजन के पुलिस उपायुक्त डा.संजीव एम पाटिल ने कहा कि घर में दो लोग थे, दूसरा व्यक्ति बाल-बाल बच गया है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शहर के लिए भी आज भारी बारिश के आसार जताए हैं।

केरल के इन जिलों के लिए आरेंज और येलो अलर्ट जारी

बता दें कि कर्नाटक के अलावा आज केरल के कोल्लम, पथनमथिट्टा, कोट्टायम, अलाफुजा, अर्नाकुलम और इडुक्की जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की तरफ से इन शहरों के लिए आरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं त्रिशूर, पलक्कड, मलप्पुरम, कोझीकोड, वायनाड, कन्नूर और कासारगोड जिलों में हल्की बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है।

इन राज्यों में बरसेंगे मेघा

इसके अलावा मौसम विभाग ने कहा कि झारखंड, बिहार, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों से दक्षिण पश्चिम मानसून पूरी तरह वापस हो गया है। इसके अलावा अगले तीन दिनों तक गोवा और कोंकण में भी गरज के साथ बारिश के आसार हैं।

Related Articles

Back to top button