ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...
मनोरंजन

Dussehra 2021: बॉलीवुड में ‘रामलीला’, जानें किन फिल्मों ने बनाई अपनी पृष्ठभूमि, पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्लीl दशहरा के अवसर पर हम आपके लिए उन फिल्मों की सूची लेकर आए हैं, जिन्होंने फिल्मों में रामलीला को अपनी पृष्ठभूमि बना रखी थीl दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत के तौर पर मनाया जाता हैl यह भगवान राम द्वारा राक्षस राजा रावण पर जीत का प्रतीक भी हैl इस वर्ष दशहरा 15 अक्टूबर को पड़ रहा हैl हर वर्ष रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले का दहन किया जाता हैl इसे बुराई पर अच्छाई की जीत के तौर पर देखा जाता है अगर आपने रामलीला देखी हैंl तो आप इसमें राम की भूमिका को समझ पाएंगेl रामायण पर कई सीन, गाने और डायलॉग देखने को मिलते हैंl इसका बॉलीवुड फिल्मों से भी रिश्ता रहा हैl इसे आज के अंदाज में कहने का भी प्रयास किया गया हैl रामलीला कई फिल्मों में नजर आ चुकी है:

स्वदेश:

शाहरुख खान की फिल्म स्वदेश का निर्देशन आशुतोष गोवारीकर ने किया थाl इस फिल्म में एक गाना है ‘पल पल है भारी’ यह रामलीला पर आधारित हैl गाने में सीता माता भगवान राम के आने की प्रतीक्षा कर रही होती है जो कि रावण की कैद में होती है, जबकि रावण उनके पति को लेकर कटाक्ष कर रहा होता हैl सीता माता कहती है कि प्रभु श्रीराम को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकताl

दिल्ली 6:

राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म दिल्ली 6 दिल्ली के चांदनी चौक के इलाके के इर्द-गिर्द घूमती हैl इस फिल्म में भी रामलीला और दशहरा का उल्लेख हैl फिल्म में  बुराई पर अच्छाई की जीत के बारे में बताया हैl

रावण: इस फिल्म का निर्देशन मणिरत्नम ने किया थाl इस फिल्म में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की अहम भूमिका थीl यह फिल्म विवादों में भी थीl इसमें अभिषेक बच्चन जोकि ऐश्वर्या का अपहरण कर लेते हैl उनके प्रति ऐश्वर्या के मन में सॉफ्ट कॉर्नर आ जाता हैl

रा.वन: अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी फिल्म रा.वन एक मॉडर्न अंदाज में पेश की गई थीl फिल्म में रा.वन की भूमिका अर्जुन रामपाल ने निभाई थीl यह फिल्म वीडियो गेम के तर्ज पर बनाई गई थीl

नौटंकी साला:

इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और कुणाल राय कपूर की अहम भूमिका थीl इसमें आयुष्मान खुराना में राम परमार की भूमिका निभाई हैl वहीं फिल्म में कुणाल राय कपूर ने मंदार की भूमिका निभाई हैl

Related Articles

Back to top button