Breaking
बिहार: 5 साल से तैयार है पुल, फिर भी 15 किलोमीटर घूमकर जा रहे लोग… आखिर क्यों? खून से लथपथ मिला अस्पताल के कर्मचारी का शव, हत्या-आत्महत्या में उलझी पुलिस स्वामी प्रसाद मौर्य पर युवक ने फेंका जूता, लोगों ने आरोपी को जमकर पीटा ‘…लोग पागल हो गए हैं’, ‘एनिमल’ की सफलता के बाद धर्मेंद्र ने क्या कहा था? अब बॉबी देओल ने किया खुलासा टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा को देनी होगी ये कुर्बानी, फायदा विराट कोहली को भी होगा बेटा, मुझसे गलती हो गई…प्लीज बचा लो, किसी को मत बताना… Vivo Y18: 8GB रैम-50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी, लॉन्च हुआ Vivo का सस्ता फोन हनुमान जी को लगाएं इन पांच चीजों का भोग, मिलेंगे चमत्कारी लाभ पाकिस्तान के बलूचिस्तान में ब्लास्ट में पत्रकार की मौत, 10 सालों में 53 की हुई हत्या रोजाना करें ये 5 एरोबिक एक्सरसाइज, वजन घटाना नहीं लगेगा बोरिंग

कांग्रेसी पहुंचे थाने; भारत जोड़ो यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद नारे वाला एडिटेड VIDEO पोस्ट करने का आरोप

रायपुर; छत्तीसगढ़ के कांग्रेसियों का पारा हाई है। मामला कांग्रेस के प्रमुख नेता राहुल गांधी के अपमान से जुड़ा है। कुछ भाजपा नेताओं की तरफ से सोशल मीडिया पर शेयर किए गए विवादित कंटेंट से बवाल भड़क उठा है। रायपुर में आधी रात को थाने जाकर कांग्रेसियों ने BJP नेता पर FIR दर्ज करवाई है।ये FIR मध्यप्रदेश के भाजपा नेता लोकेंद्र पराशर पर हुई है। रिपोर्ट दर्ज कराने रायपुर के सिविल लाइंस थाने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के विधि प्रकोष्ठ के नेता पहुंचे थे। इनकी शिकायत पर पुलिस ने मामला रजिस्टर किया। जिन लोकेंद्र के नाम केस दर्ज हुआ है वो मध्यप्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी हैं।आखिर क्यों हुआ केसजानकारी के मुताबिक, लोकेंद्र पाराशर के खिलाफ रायपुर के सिविल लाइन थाने में दंगा भड़काने के प्रयास, षड़यंत्र करने और लोगों को उकसाने के आरोप में केस दर्ज हुआ है। कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के अधिकारियों ने शिकायत में बताया है कि MP में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के वीडियो से छेड़छाड़ की गई है।वीडियो में बदलाव करके उसमें पाकिस्तान की नारेबाजी के साउंड इफेक्ट डाले गए हैं। इस तरह के वीडियो वायरल किए गए हैं। वायरल वीडियो में राहुल गांधी की रैली में पाकिस्तान के समर्थन में नारे जोड़े गए हैं और पदयात्रा को लेकर भ्रम और वैमनस्यता फैलने का प्रयास किया गया है। रायपुर की पुलिस ने भाजपा नेता लोकेंद्र पाराशर के खिलाफ IPC की धारा 153(क), 504, 505(1), 505(2), 120 बी आदि के तहत मामला दर्ज किया है।

बिहार: 5 साल से तैयार है पुल, फिर भी 15 किलोमीटर घूमकर जा रहे लोग… आखिर क्यों?     |     खून से लथपथ मिला अस्पताल के कर्मचारी का शव, हत्या-आत्महत्या में उलझी पुलिस     |     स्वामी प्रसाद मौर्य पर युवक ने फेंका जूता, लोगों ने आरोपी को जमकर पीटा     |     ‘…लोग पागल हो गए हैं’, ‘एनिमल’ की सफलता के बाद धर्मेंद्र ने क्या कहा था? अब बॉबी देओल ने किया खुलासा     |     टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा को देनी होगी ये कुर्बानी, फायदा विराट कोहली को भी होगा     |     बेटा, मुझसे गलती हो गई…प्लीज बचा लो, किसी को मत बताना…     |     Vivo Y18: 8GB रैम-50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी, लॉन्च हुआ Vivo का सस्ता फोन     |     हनुमान जी को लगाएं इन पांच चीजों का भोग, मिलेंगे चमत्कारी लाभ     |     पाकिस्तान के बलूचिस्तान में ब्लास्ट में पत्रकार की मौत, 10 सालों में 53 की हुई हत्या     |     रोजाना करें ये 5 एरोबिक एक्सरसाइज, वजन घटाना नहीं लगेगा बोरिंग     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें