ब्रेकिंग
झारखंड के गढ़वा में डायन-प्रथा को लेकर खौफनाक वारदात: फरार चल रहे सभी 6 आरोपी गिरफ्तार, पहुंचे जेल रांची के पूर्व DDC सुनील कुमार सिंह ने फ्लैट में लगाई फांसी: 8 पन्नों का सुसाइड नोट बरामद, रिम्स में... रांची-टाटा हाईवे (NH-33) पर भीषण सड़क हादसा: रामपुर के पास ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर में महिला समेत ... रांची में मटन-शराब पार्टी में खूनी विवाद: पैग बनाने को लेकर चले लात-घूंसे और गोलियां, युवक रिम्स में... पलामू में हथियार के साथ रील बनाने वाले युवाओं पर पुलिस का शिकंजा: 29 से अधिक हथियार जब्त, सूचना पर इ... रांची के बरियातू में देर रात पार्टी के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग: युवक के पेट में लगी गोली, रिम्स ट्रॉ... झारखंड में बंगाल की खाड़ी का सिस्टम एक्टिव: 6 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट; 1 सितंबर को भी झम... पलामू की बटाने नदी में पिकनिक मनाने गए बिहार के 3 दोस्त डूबे: 2 की मौत, NDRF ने निकाला तीसरा शव राहुल गांधी की बढ़ीं मुश्किलें: हल्द्वानी रामलीला मैदान शुद्धिकरण विवाद में FIR, वाल्मीकि समाज ने लग... रायपुर में बदला मौसम का मिजाज: 98% पहुंची आर्द्रता, सड़कों पर जलभराव से जनजीवन प्रभावित; मौसम विभाग ...
देश

गांजे के साथ महिला आरोपी सुनीता यादव रायपुर पुलिस के हत्थे चढ़ी

रायपुर: थाना सिविललाइन पुलिस की टीम ने गांजे की तस्करी करने वाली महिला सुनीता यादव को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने महिला आरोपी सुनीता के कब्जे से कुल नौ किलोग्राम गांजा भी जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 60,000 हजार रुपये बताई जा रही है। पूछताछ में महिला आरोपित ने बताया कि वह गांजा को उड़ीसा से लाई थी। पुलिस ने महिला आरोपी को गिरफ्तार कर उसकेे विरूद्ध थाना सिविललाइन में अपराध क्रमांक 511/21 धारा 20(बी) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही की है।

पुलिस ने बताया कि मुखबिर के हवाले से जानकारी मिली थी कि थाना सिविललाइन क्षेत्रांतर्गत काली नगर पंडरी में निवासरत एक महिला द्वारा अपने मकान में गांजा छिपाकर रखा गया है। इस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा महिला को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने के लिए निर्देशित किया गया था। थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने मुखबिर के बताए उक्त स्थान पर जाकर महिला व मकान को चिह्नांकित किया

पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करने पर महिला ने अपना नाम सुनीता बताया। टीम के सदस्यों द्वारा मकान की तलाशी लेने पर कमरे में बोरे के अंदर छिपाकर रखा गया गांजा बरामद किया गया। बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने नशे का काला कारोबार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश मातहत अधिकारियों को दिए हैं।

इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने के लिए समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों ने अपने-अपने इलाकों में मुखबिरों का नेटवर्क सक्रिय कर दिया है। साथ ही पुलिस की टीम भी लगातार पेट्रोलिंग और सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

Related Articles

Back to top button