ब्रेकिंग
कवर्धा में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़: ₹12.50 लाख के जाली नोट, टाटा पंच EV कार और प्रिंटर के साथ 3 ग... पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के... भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य तैयारी: कोलार से बैरागढ़ तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, प्रशासन न... रतलाम में 24 घंटे में ढाई इंच बारिश: फसलों को मिला संजीवनी बूस्टर, जिला अस्पताल के वार्डों में टपका ...
टेक्नोलॉजी

15 नवंबर को आयोजित होगा YouTube का शॉपिंग इवेंट, ग्राहकों को मिलेंगे Limited Time ऑफर

नई दिल्ली। दिग्गज वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube ने अपने मेगा इवेंट YouTube Holiday Stream and Shop का ऐलान कर दिया है। इस इवेंट की शुरुआत अगले 15 नवंबर से होगी। इस इवेंट के दौरान क्रिएटर्स के साथ मिलकर ऑनलाइन शॉपिंग की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। ग्राहक लाइवस्ट्रीम के दौरान नए प्रोडक्ट खरीद सकेंगे। इसके अलावा ग्राहकों को लिमिटेड-टाइम ऑफर मिलेंगे। वहीं, कंपनी का कहना है कि इसके जरिए क्रिएटर्स आसानी से दर्शकों के साथ जुड़ पाएंगे।

टेकक्रंच की खबर के मुताबिक, YouTube ने पहली बार 2021 की शुरुआत में लाइव शॉपिंग में निवेश करने का प्लान पेश किया था। साथ ही लाइवस्ट्रीम को शुरू करने से पहले वीडियो की डिमांड को ध्यान में रखकर कई टेस्ट किए गए। इसके बाद कई यूट्यूब क्रिएटर्स ने अपने प्रशंसकों के साथ शॉपिंग की लाइवस्ट्रीम की।

यूट्यूब का कहना है कि अपकमिंग लाइव स्ट्रीम और शॉप इवेंट में वॉलमार्ट, सैमसंग और Verizon जैसी कंपनियों के प्रोडक्ट को शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही ग्राहकों को खरीदारी करने पर आकर्षक ऑफर और डील भी मिलेंगी

चल रहा है इस फीचर पर काम

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब अपने प्लेटफॉर्म पर एक खास फीचर जोड़ने वाला है, जिसका नाम चैप्टर फीचर है। यह फीचर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग Algorithms तकनीक पर काम करेगा। इस फीचर के आने से वीडियो क्रिएटर्स को वीडियो अपलोड करने के दौरान मैन्यूअली चैप्टर जोड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ये चैप्टर खुद-ब-खुद वीडियो में जुड़ जाएंगे। फिलहाल, यह फीचर टेस्टिंग जोन में है और उम्मीद है कि इस फीचर को जल्द ही यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button