ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
खेल

कपिल देव ने बताया राज, कहा- पाकिस्तान के खिलाफ एक काम कर ले टीम इंडिया तो जीत का चांस बढ़ जाएगा

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच आइसीसी टी20 विश्व कप के मुकाबले से पहले काफी बातें की जा रही है। तमाम दिग्गज अपने अपने अनुभव को साझा कर रहे हैं। भारत को वनडे विश्व कप जिताने वाले कप्तान कपिल देव ने टीम इंडिया के पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप में दबाव ना लेने की बात कही है। पूर्व दिग्गज ने बताया कि युवाओं के पास नाम कमाने का मौका है तो वहीं सीनियर खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी मायने रखता है।

टी20 विश्व कप का आयोजन 17 अक्टूबर से 14 नवंबर के बीच यूएई और ओमान में किया जा रहा है। 24 अक्टूबर को भारत विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ मैच के साथ करने जा रहा है। पूर्व कप्तान कपिल ने भारतीय टीम के युवाओं को खेल का भरपूर मजा उठाने की सलाह दी। उनका कहना था दबाव लेने से मनचाहा प्रदर्शन करना मुश्किल हो जाएगा।

कपिल ने कहा, “यह सबकुछ दबाव और मजा पर निर्भर करता है। आप खेल का मजा उठा रहे हैं या फिर इसको लेकर दबाव महसूस कर रहे हैं। अगर जो आप हद से ज्यादा दबाव अपने उपर ले लेंगे फिर तो आप कभी भी मनचाहा प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे। उस टीम के जीत का मौका बढ़ जाता है जो भी टीम इस बात में यकीन रखती है कि जब हम मैदान पर उतरेंगे तो खेल का पूरा आनंद लेना है।”

आगे उन्होंने कहा, “जो भी खिलाड़ी भारत और पाकिस्तानके बीच खेले गए मुकाबले में अच्छा करता है उसकी अलग पहचान बनती है। अगर जो एक युवा खिलाड़ी आगे बढ़कर आता है और अच्छा प्रदर्शन कर जाता है तो फिर उसको पूरी दुनिया में अलग पहचान मिल जाती है। वहीं पर अगर जो सीनियर खिलाड़ी अच्छा नहीं कर पाते हैं जो उनकी छवि को नुकसान पहुंचता है।”

Related Articles

Back to top button