ब्रेकिंग
Goraya-Phillaur Highway Accident: जालंधर-लुधियाना हाईवे पर ट्राले और बाइक की भीषण टक्कर; लुधियाना के... Jalandhar Powercom Action: जालंधर में बिजली बोर्ड का बड़ा एक्शन, नगर निगम की अवैध स्ट्रीट लाइटों के ... Punjab ED Action: मंत्री संजीव अरोड़ा के बाद अब पावरकॉम चेयरमैन पर शिकंजा; ईडी की पूछताछ टली, अब 20 ... Punjab Weather Update: पंजाब में 18 से 23 मई तक भीषण लू का अलर्ट; बठिंडा में पारा 43 डिग्री पार, जान... Ludhiana Cyber Fraud: दिन में बेचता था सब्जी, रात को बनता था इंटरनेशनल साइबर ठग; लुधियाना में मुनीश ... PSPCL Smart Phone Controversy: पावरकॉम में महंगे स्मार्ट फोन बांटने पर बवाल; बिजली कर्मचारियों ने लग... Ludhiana Crime News: लुधियाना में घिनौना जालसाजी; मृत पत्नी को जिंदा बताकर बैंक से लिया 12.81 लाख का... Yamunanagar Kidnapping Attempt: यमुनानगर में 10 साल के बच्चे के अपहरण का प्रयास, बाइक से गिरा मासूम ... Gurugram Crime News: गुड़गांव में जनगणना ड्यूटी में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 10 सरकारी कर्मचारियों के... Faridabad EV Fire: फरीदाबाद में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, धुआं निकलते ही चालक ने कूदकर ...
देश

चंद्रयान-2ः पीएम मोदी की जनता से अपील- शेयर करें लैंडिंग की तस्वीर, मैं करूगा रीट्वीट

हिंदुस्तान के आज बेहद ही खास दिन हैं। पूरा देश चांद पर भारत की जीत की दुआएं मांग रहा है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात चंद्रयान-2 की लैंडिंग का साक्षी बनने के लिए बेंगलुरु में इसरो के सेंटर में वैज्ञानिकों के साथ मौजूद रहेंगे। पीएम मोदी के साथ कई स्कूली बच्चे भी होंगे। बेंगलुरु रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी है और देशवासियों से एक अपील भी की है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा है कि लोग देर रात चंद्रयान-2 की लैंडिंग देखें और इस दौरान अपनी तस्वीर क्लिक कर ट्वीट करें।पीएम मोदी का कहना है कि वह उन तस्वीरों को रिट्वीट करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार दोपहर कई ट्वीट किए और चंद्रयान-2 को लेकर देशवासियों को भी बधाई दी। पीएम मोदी ने लिखा कि 130 करोड़ हिंदुस्तानी जिस पल का इंतजार कर रहे थे, वह कुछ ही घंटे दूर है। चंद्रयान-2 आज रात चांद के दक्षिणी हिस्से की सतह पर उतरेगा। भारत और दुनिया एक बार फिर हमारे वैज्ञानिकों के दम को देखेगी। पीएम मोदी ने लिखा कि मैं भी इस ऐतिहासिक पल को देखने के लिए बेंगलुरु में इसरो सेंटर में मौजूद रहूंगा। उनके साथ स्कूली बच्चे भी होंगे, जिनमें भूटान से आए बच्चे भी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री ने लिखा कि ये सभी वो बच्चे हैं, जिन्होंने MyGov पर चल रहे ISRO स्पेस क्विज़ में हिस्सा लिया था। जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि देर रात 1.30 बजे चंद्रयान-2 का विक्रम लैंड चांद की सतह पर उतरना शुरू होगा। ये प्रक्रिया सात सितंबर सुबह 5 बजे तक चलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button