ब्रेकिंग
चांदनी चौक की गलियों में एक इमोशनल सफर— 376 साल पुराना इतिहास, यादें और इंसानी रिश्तों की खूबसूरत दा... आज का मौसम: देश के कई राज्यों में बदला मिजाज, दक्षिण में बारिश का दौर जारी— जानिए अपने शहर का हाल मध्य प्रदेश के जबलपुर में धनतेरस की रात दर्दनाक हादसा, गाजी नगर की झुग्गी बस्ती में भीषण आग से 50 से... रामनगरी अयोध्या में भव्य दीपोत्सव 2026 आज, 35 लाख दीयों और 2100 ड्रोनों के शो से जगमगाएगी राम की पैड... उत्तर प्रदेश के ताजनगरी आगरा में एक कोचिंग सेंटर के अंदर मिला गणित के शिक्षक का सड़ा-गला शव, इलाके म... आंध्र प्रदेश में बड़ा राजनीतिक सदमा, चुनाव परिणाम से ठीक पहले जन सेना पार्टी की युवा प्रत्याशी का हा... जयपुर में बिक रही 1 लाख 23 हजार रुपये किलो वाली शाही मिठाई, सोने के सिक्के जैसी ‘त्योहार अशर्फी’ बनी... नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बनेगा आर्क टाइप फ्लाईओवर, 84 करोड़ की लागत से दूर होगी जाम की समस्... महाराष्ट्र की राजनीति में एनसीपी के दोनों गुटों के विलय की खबरों पर अनिल देशमुख का बड़ा बयान, खारिज ... पाकिस्तान ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को वीजा देने पर कही बड़ी बात, लाहौर में होने वाले सम्मेलन का मा...
मनोरंजन

आर्यन ख़ान की ज़मानत याचिका फिर खारिज, अब बॉम्बे हाईकोर्ट में करेंगे अपील

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता शाह रुख ख़ान के बेटे आर्यन ख़ान को अब कुछ दिन और मुंबई की आर्थर रोड जेल में रहना पड़ेगा। आज मुंबई के सेशंस कोर्ट में आर्यन की ज़मानत याचिका पर सुनवाई की गई, जिसमें कोर्ट ने आर्यन की ज़मानत याचिका खारिज को खारिज कर दिया है। अब शाह रुख खान के वकील आर्यन की ज़मानत के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट में अपील करेंगे।

Aryan Khan Drugs Case Bail Hearing LIVE UPDATES :

* आर्यन की रिहाई के लिए अब शाह रुख खान के वकील बॉम्बे हाई कोर्ट में अपील करेंगे। तब तक आर्यन को मुंबई की आर्थर रोड जेल में ही रहना पड़ेगा।

* आर्यन के अलावा उनके साथ गिरफ्तार हुए दोनों लोग अरबाज़ मर्चेंट और मुनमुन धामेचा की ज़मानत याचिका भी कोर्ट ने खारिज कर दी है।

* कोर्ट ने फिर खारिज की आर्यन ख़ान की ज़मानत याचिका।

* कोर्ट के बाहर आर्यन के फैंस जुटना शुरू हो गए हैं जो शाह रुख ख़ान के बेटे की रिहाई की मांग कर रहे हैं। हाथों में बैनर लिए फैंस आर्यन का सपोर्ट कर रहे हैं।

* आर्यन के मामले में कोर्ट में 2:45PM पर अपना फैसला सुनाएगा।

* आर्यन खान ड्रग्स केस पर बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक प्रकाश झा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। इंडिया टुडे से बातचीत में प्रकाश झा ने कहा, ‘मुझे पता नहीं है तो फिर इस पर कैसे कॉमेंट कर सकता हूं। मुझे यह भी नहीं पता कि इस मामले में कौन कॉमेंट कर रहा है। मैंने पढ़ा भी नहीं है। मैं बस इतना जानता हूं कि वह बेचारा बच्चा, जोकि शाह रुख खान का बेटा है, बड़ी मुश्किल में फंस गया है।’

* जावेद अख्तर हाल ही में मुंबई के एक इवेंट में नजर आए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात की। साथ ही आर्यन खान ड्रग्स केस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। जावेद अख्तर ने इस मामले में कहा कि बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को हाई प्रोफाइल होने की कीमत चुकानी पड़ रही है।

बताते चलें कि शाह रुख ख़ान के बेटे आर्यन ख़ान ड्रग्स केस के सिलसिले में कई दिनों से मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद हैं। 14 अक्टूबर को आर्यन की ज़मानत अर्जी पर सुनवाई हुई थी, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला था ऐसे में कोर्ट ने अगली तारीख 20 अक्टूबर की दे दी थी।

आर्यन पहले बाकी कैदियों के साथ जेल में ही रह रहे थे। उनकी संख्या कैदी नंबर N956 थी, लेकिन कुछ दिन पहले ही उन्हें स्पेश्ल बैरक में शिफ्ट कर दिया गया। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक जेल अधिकारियों ने आर्यन खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कथित तौर पर, उन्हें एक विशेष बैरक में ले जाया गया है और अधिकारियों द्वारा उसकी निगरानी की जा रही है।

आपको बता दें कि एनसीबी ने आर्यन को मुंबई से गोव जा रहे एक क्रूज से रेव पार्टी करते हुए हिरासत में लिया था। इसके बाद उन्हें अरेस्ट कर लिया गया था। 3 अक्टूबर को गिरफ़्तारी के बाद आर्यन की ज़मानत पर पहली सुनवाई 4 अक्टूबर को हुई थी जहां कोर्ट ने उनकी अर्जी ख़ारिज करते हुए अगली तारीख 7 अक्टूबर की दी थी। 7 अक्टूबर को कोर्ट ने फिर से उनकी ज़मानत अर्जी खारिज कर दी थी और उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

इस बीच आर्यन के वकील ने अंतरिम बेल के लिए भी अर्जी डाली, लेकिन उस पर अभी तक कोई नतीजा नहीं आया है। आर्यन को जेल में लगभग एक हफ़्ते से ज्यादा हो चुका है। देखना होगा कि आज उन्हें रिहाई मिलती है या नहीं

Related Articles

Back to top button