ब्रेकिंग
Indore Honor Killing: प्रेमी से मिलने जा रही बहन को भाई ने उतारा मौत के घाट, मां के साथ मिलकर रची सा... OHE तार पर चढ़ा सांप और हुआ जोरदार धमाका, बाल-बाल बची पूर्णिया स्पेशल ट्रेन Bihar Land Mafia: पटना में 37 करोड़ की जमीन पर कब्जे का खेल, STF ने 18 कुख्यात अपराधियों को दबोचा CM Yogi in Pratapgarh: सीएम योगी का विपक्ष पर प्रहार, वक्फ की लूट पर सपा-कांग्रेस चुप क्यों? UP Election 2027: कानपुर में सपा का ब्राह्मण सम्मेलन, 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग' नारे से मची हलचल Damoh SI Viral Reel: 'खुद की समस्या सुलझ नहीं रही...', वर्दी में रील बनाकर फंसी महिला SI, जांच शुरू Greater Noida Robbery: ग्रेटर नोएडा की पॉश सोसायटी में दिनदहाड़े 15 लाख की लूट, सुरक्षा पर उठे सवाल Baruipur Case: बारुईपुर हत्याकांड पर सियासी घमासान, ममता बनर्जी के आवास के बाहर केंद्रीय बल तैनात Kanpur Road Accident: बर्रा एलिवेटेड रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रैफिक सिपाही और ट्रक ड्राइवर की मौत Dehradun Crime News: मामूली एक्सीडेंट के बाद युवक का अपहरण, रातभर बंधक बनाकर दिया थर्ड डिग्री टॉर्चर
देश

विदेश मंत्री जयशंकर से बोले इजराइल के प्रधानमंत्री बेनेट, We Love India

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को शीर्ष इजराइली नेतृत्व के साथ सामरिक द्विपक्षीय साझेदारी की सम्पूर्ण क्षमता को हासिल करने के लिए ‘गर्मजोशी से पूर्ण और विस्तृत’ चर्चा की तथा बदलते भू-राजनीतिक परिदृश्य एवं वैश्विक सामरिक मामलों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। जयशंकर ने इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट से भेंट की और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने के बारे में चर्चा की। प्रधानमंत्री के मीडिया सलाहकार ने कहा कि जयशंकर ने प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट से भेंट की और भारत एवं इजराइल के बीच गर्मजोशी से भरे मित्रतापूर्ण संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने, द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने तथा सामरिक गठबंधन को मजबूत बनाने पर चर्चा की।”

सलाहकार ने कहा कि प्रधानमंत्री बेनेट ने भारत और इजराइल के गठबंधन के प्रति उनकी निजी प्रतिबद्धता के लिए अपने भारतीय समकक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री जयशंकर को धन्यवाद दिया। बैठक शुरू होने पर प्रधानमंत्री बेनेट ने जयशंकर से कहा कि मैं इजराइल के लोगों की ओर से कहता हूं : हम भारत से प्यार करते (We Love India) हैं। हम भारत को अपना बडा मित्र मानते हैं और हम सभी क्षेत्रों में अपने संबंध बढ़ाने को आशान्वित हैं।

जयशंकर ने प्रधानमंत्री बेनेट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुभकामनाएं दी और उन्हें (बेनेट) भारत की पहली यात्रा का निमंत्रण दिया। बैठक के बाद विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘ आज हम अपने संबंधों के एक महत्वपूर्ण चरण में हैं क्योंकि हमारे लिए चीजें काफी अच्छी चल रही हैं। इसने कई संभावनाओं के द्वार खोल दिए हैं इसलिए मैं समझता हूं कि चुनौती यह है कि हम अपने संबंधों को अगले स्तर तक कैसे ले जाएंगे। जयशंकर ने कहा कि बेनेट का सामरिक दृष्टिकोण भी काफी मूल्यवान रहा। उन्होंने कहा कि भारत और इजराइल अगले 30 सालों के लिए गठबंधन की दृष्टि को हासिल करने के लिए और करीब से काम करेंगे।

Related Articles

Back to top button